पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने दिया करारा जवाब, कई पाक सैनिक मारे गए: रक्षा पीआरओ

By भाषा | Published: February 27, 2019 12:41 AM2019-02-27T00:41:59+5:302019-02-27T00:52:21+5:30

नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग के अखनूर, कृष्णा घाटी और नौशहरा में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी शुरू कर दी है। इससे सीमा पर स्थित गाँवों के लोगों में दहशत है।

Indian army gives befitting reply to pakistani firing on border, many pak soldiers killed | पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने दिया करारा जवाब, कई पाक सैनिक मारे गए: रक्षा पीआरओ

पाकिस्तानी गोलीबारी का भारतीय सुरक्षा बलों ने दिया करारा जवाब, कई पाक सैनिक मारे गए: रक्षा पीआरओ

भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच पाकिस्तानी चौकियां ध्वस्त कीं, कई पाकिस्तानी सैनिक इस दौरान मारे गए हैं। खुद इस बात की जानकारी रक्षा पीआरओ ने दी है। 

बालाकोट में भारतीय वायु सेना के जवानों द्वारा बम गिराए जाने के बाद से बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है।

एक रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।’’ 

उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया।

पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया।
 

नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग के अखनूर, कृष्णा घाटी और नौशहरा में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी शुरू कर दी है। इससे सीमा पर स्थित गाँवों के लोगों में दहशत है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग आबादी वाले इलाकों में हो रही है।

जम्मू में तीन जगह पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। अखनूर, मेंढर, पुंछ और राजौरी के नौशेरा में पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग हो रही है। कृष्णा घाटी में भी पाकिस्तान की ओर से जमकर गोलाबारी की खबर है। कुल पांच जगह  सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जिसका जवाब भारतीय सेना भी दे रही है।

पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के कई गांवों के साथ ही सेना की अग्रिम चौकियों पर भयंकर गोलाबारी शुरू कर दी। गोलाबारी इतनी जबरदस्त थी कि बालाकोट से कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर में भी धमाके सुनाई पड़ रहे थे। 

Web Title: Indian army gives befitting reply to pakistani firing on border, many pak soldiers killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे