लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में चीनी सैनिक की घुसपैठ, जानिए भारतीय सेना कर रही कैसा बर्ताव?

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2021 15:56 IST

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारत की ओर वाले हिस्से में आ गया था और क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया...

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सीमा में चीनी सैनिक की घुसपैठ।भारतीय सैनिकों ने किया गिरफ्तार।भारत-चीन की सरहद पर पिछले कुछ वक्त से हालात काफी तनावपूर्ण।

लद्दाख में शुक्रवार को वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। ये सैनिक पैंगोंग त्‍सो झील के दक्षिण में पीपुल्‍स लिबरेशन आर्मी का सैनिक घूम रहा था। पूछताछ के दौरान इस पकड़े गए सैनिक ने बताया है कि वह रास्ता भटक गया था, जिसके चलते वह भारतीय सीमा में आ गया।

भारत-चीन सरहद पर तनाव का माहौल

चीन का सैनिक ऐसे समय पकड़ा गया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध चल रहा है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। पिछले वर्ष टकराव उत्पन्न होने के बाद से दोनों देशों की ओर से एलएसी से लगे इलाकों में सैनिक तैनात हैं।

चीनी सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, "लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारत की ओर चीन का सैनिक पकड़ा गया। चीन का सैनिक शुक्रवार को पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पकड़ा गया। पीएलए का सैनिक एलएसी को पार कर आ गया और भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया। पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया।"

भारतीय सीमा में एक अन्य चीनी सैनिक पहले भी कर चुका प्रवेश

गौरतलब है कि अक्टूबर 2020 में भी भारतीय सेना ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को दबोचा था। उस चीनी सैनिक के पास से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। चीन ने दावा किया था कि वह सैनिक एक चरवाहे को खोए हुए याक को खोजने में मदद के दौरान भारतीय सीमा में घुस गया था। हालांकि पूछताछ के बाद भारत ने उस चीनी सैनिक को लौटा दिया था। 

टॅग्स :भारतचीनलद्दाखभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए