लद्दाख में चीनी सैनिक की घुसपैठ, जानिए भारतीय सेना कर रही कैसा बर्ताव?
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: January 9, 2021 15:56 IST2021-01-09T15:33:52+5:302021-01-09T15:56:35+5:30
पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारत की ओर वाले हिस्से में आ गया था और क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया...

भारतीय सैना ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीन के एक सैनिक को पकड़ा है।
लद्दाख में शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब एक चीनी सैनिक पकड़ा गया है। ये सैनिक पैंगोंग त्सो झील के दक्षिण में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैनिक घूम रहा था। पूछताछ के दौरान इस पकड़े गए सैनिक ने बताया है कि वह रास्ता भटक गया था, जिसके चलते वह भारतीय सीमा में आ गया।
भारत-चीन सरहद पर तनाव का माहौल
चीन का सैनिक ऐसे समय पकड़ा गया है, जब पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत आठ महीने से गतिरोध चल रहा है। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर मई के पहले हफ्ते से भारत और चीन के सैनिक आमने-सामने हैं। पिछले वर्ष टकराव उत्पन्न होने के बाद से दोनों देशों की ओर से एलएसी से लगे इलाकों में सैनिक तैनात हैं।
Indian Army apprehends Chinese soldier in Eastern Ladakh
— ANI Digital (@ani_digital) January 9, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/JurS1IlYgfpic.twitter.com/2UlaSs6Roc
चीनी सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, "लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारत की ओर चीन का सैनिक पकड़ा गया। चीन का सैनिक शुक्रवार को पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पकड़ा गया। पीएलए का सैनिक एलएसी को पार कर आ गया और भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया। पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया।"
Chinese Army soldier apprehended around the Rezang La heights area, Ladakh has been informed about their soldier in the Indian custody. Both sides are in touch over the issue: Sources https://t.co/7DV8dXuPlf
— ANI (@ANI) January 9, 2021
भारतीय सीमा में एक अन्य चीनी सैनिक पहले भी कर चुका प्रवेश
गौरतलब है कि अक्टूबर 2020 में भी भारतीय सेना ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को दबोचा था। उस चीनी सैनिक के पास से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। चीन ने दावा किया था कि वह सैनिक एक चरवाहे को खोए हुए याक को खोजने में मदद के दौरान भारतीय सीमा में घुस गया था। हालांकि पूछताछ के बाद भारत ने उस चीनी सैनिक को लौटा दिया था।