लाइव न्यूज़ :

भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू की, देपसांग और डेमचोक में गश्त कर सकेंगे जवान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 25, 2024 10:46 IST

"गश्त व्यवस्था" पर नए भारत-चीन समझौते के अनुसार चीनी सैनिक अब रणनीतिक रूप से स्थित देपसांग मैदानों में "बॉटलनेक" क्षेत्र में भारतीय सैनिकों को नहीं रोकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में चरणों में पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।चौकियों और ढांचों को हटाने का काम कमांडरों द्वारा तैयार किए गए नियमों के अनुसार नियंत्रित तरीके से हो रहा हैस्थानीय कमांडर समन्वित गश्त शुरू होने से पहले जमीन पर इसका भौतिक रूप से सत्यापन करेंगे

नई दिल्ली: भारतीय और चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में चरणों में पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मई 2020 के बाद दो आमने-सामने की जगहों पर बनाए गए अस्थायी चौकियों और ढांचों को हटाने का काम कमांडरों द्वारा तैयार किए गए नियमों के अनुसार नियंत्रित तरीके से हो रहा है। दोनों देशों के सैनिकों को पीछे हटने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय कमांडर समन्वित गश्त शुरू होने से पहले जमीन पर इसका भौतिक रूप से सत्यापन करेंगे। "गश्त व्यवस्था" पर नए भारत-चीन समझौते के अनुसार चीनी सैनिक अब रणनीतिक रूप से स्थित देपसांग मैदानों में "बॉटलनेक" क्षेत्र में भारतीय सैनिकों को नहीं रोकेंगे। यह भारत द्वारा अपने क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र से लगभग 18 किलोमीटर अंदर है।

भारतीय सैनिक भी इस क्षेत्र में चीनी गश्त को नहीं रोकेंगे। आमने-सामने टकराव से बचने के लिए दोनों सेनाएँ एक-दूसरे को अपनी गश्त की तारीख और समय के बारे में पहले से सूचित करेंगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई झड़प और हिंसा न हो।

भारतीय पक्ष को उम्मीद है कि उसके सैनिक अब देपसांग में अपने गश्ती बिंदु (पीपी) 10, 11, 11ए, 12 और 13 तक जा सकेंगे, जो उत्तर में महत्वपूर्ण दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) और काराकोरम दर्रे की ओर 16,000 फीट की ऊँचाई पर स्थित महत्वपूर्ण टेबल-टॉप पठार है।

इसी तरह, दक्षिण में डेमचोक के पास चारडिंग निंगलुंग नाला ट्रैक जंक्शन पर भी सैनिकों की वापसी चल रही है, जहां पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय क्षेत्र में कुछ टेंट लगाए हैं। हालांकि, नया गश्त समझौता देपसांग और डेमचोक तक सीमित है और इसमें पूर्वी लद्दाख में पहले बनाए गए “बफर जोन” शामिल नहीं हैं।

 एलएसी के भारतीय हिस्से में 3 किमी से लेकर 10 किमी तक के नो पेट्रोल बफर जोन गलवान, पैंगोंग त्सो के उत्तरी तट, कैलाश रेंज और बड़े गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में सैनिकों की वापसी के बाद बनाए गए थे। बफर जोन में गश्त के सवाल पर बाद में विचार किया जाएगा।

टॅग्स :Line of Actual Controlभारतीय सेनाIndian army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी