लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉक्टर ने CM ममता बनर्जी को पत्र लिखकर दी चेतावनी, कहा- 'किलिंग मशीन' है कोरोना, इसे हल्के में न लें'

By भाषा | Updated: May 12, 2020 11:20 IST

कोरोनो वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में लगाया गया 25 मार्च से जारी 54 दिन का लॉकडाउन 17 मई को समाप्त होने वाला है।भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 70 हजार के पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर इंद्रनील बसु रे अमेरिका और भारत के कई चिकित्सा विश्ववविद्यालयों में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। डॉक्टर ने इस वायरस को किलिंग मशीन (हत्या करने वाला हथियार) बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वह वायरस को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

वाशिंगटन:  एक भारतीय-अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ ने कोरोना वायरस को बेहद संक्रामक और जानलेवा बताया साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की कि वह चीजों को हल्के में न लें और इस संक्रमण को व्यापक स्तर पर फैलने और इससे होने वाली मौतों को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। टेनेसी राज्य के डॉक्टर इंद्रनील बसु रे ने बनर्जी को लिखे एक पत्र में कहा कि पश्चिम बंगाल समेत भारत भाग्यशाली हो सकता है क्योंकि यहां का वायरल स्ट्रेन (एक ही प्रकार के वायरस में थोड़ी भिन्नता) अलग है जिससे गंभीर स्तर का संक्रमण नहीं होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस बिंदू को रेखांकित करने के लिए मजबूर हूं कि पश्चिम बंगाल बेहद भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है, अगर यह किसी एक खास मोहल्ले में फैलता है तो फिर से यह जंगल की आग की तरफ फैलेगा और काफी लोगों की मौत होगी।’’ उन्होंने पत्र में कहा कि इसे फैलने और लोगों की जान लेने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।

डॉक्टर ने कोरोना  वायरस को किलिंग मशीन बताया है

उन्होंने कहा, ‘‘ हम किसी चीज को हल्के में नहीं ले सकते हैं क्योंकि अगर कड़ाई नहीं करने और कोविड-19 के मामलों की पहचान नहीं हो पाने की वजह से हजारों लोग संक्रमित हो गए और सैकड़ों लोगों की मौत होने लगी तो आपको बहुत पछतावा होगा।’’

डॉक्टर ने इस वायरस को किलिंग मशीन (हत्या करने वाला हथियार) बताते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वह वायरस को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि उचित कदम, जांच, संपर्क में आए लोगों को पृथक करने और सामाजिक दूरी सख्ती से लागू करने से कुछ पश्चिमी देशों जैसी स्थिति से बचा जा सकता है।

डॉक्टर इंद्रनील बसु रे अमेरिका और भारत के कई चिकित्सा विश्ववविद्यालयों में प्रोफेसर भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के संक्रमण को रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाने से मौत होगी और विनाश होगा और मुझे पता है कि एक मुख्यमंत्री के रूप में आप ऐसा कभी नहीं चाहेंगी।

भारत में कोरोना वायरस के मामले 70 हजार के पार 

देश में पिछले 24 घंटों में 3,604 COVID-19 के मामले सामने आए हैं 87 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 70,756 हो गई है, इसमें 46,008 सक्रिय मामले हैं। कोविड-19 से 22454 ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से  2,293 मौतें हुई हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसममता बनर्जीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला