लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजदूत ने चीन की सीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी से पूर्वी लद्दाख और द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

By भाषा | Updated: August 13, 2020 02:05 IST

सैन्य वार्ता के नये दौर में भारत ने चीनी सैनिकों के यथाशीघ्र पूर्ण रूप से पीछे हटने पर तथा पूर्वी लद्दाख के सभी क्षेत्रों में तत्काल पांच मई से पहले वाली स्थिति बहाल करने पर दृढतापूर्वक जोर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के राजदूत ने सीपीसी के अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की।यह बैठक लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने पर भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता के बीच हुई है।

बीजिंग।चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बुधवार को यहां देश की सतारूढ कम्युनिस्ट पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति और संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर बातचीत की। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय विदेश विषय समिति आयोग कार्यालय के उपनिदेशक लिऊ जियांचाओ के साथ मिस्री की यह बैठक पूर्वी लद्दाख में टकराव के सभी क्षेत्रों से सैनिकों के पीछे हटने पर भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता के बीच हुई है।

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘राजदूत विक्रम मिस्री ने आज सीपीसी के केंद्रीय विदेश विषय समिति आयोग कार्यालय के उपनिदेशक महामहिम लिऊ जियांचाओ से मुलाकात की और उन्हें पूर्वी लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की सीमा पर स्थिति तथा संपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों पर भारत के रूख के बारे में बताया।’’

बैठक के बारे में और कोई ब्योरा सामने नहीं आया है। सैन्य वार्ता के नये दौर में भारत ने चीनी सैनिकों के यथाशीघ्र पूर्ण रूप से पीछे हटने पर तथा पूर्वी लद्दाख के सभी क्षेत्रों में तत्काल पांच मई से पहले वाली स्थिति बहाल करने पर दृढतापूर्वक जोर दिया था। पैगोंग त्सो में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के बाद ही पांच मई से गतिरोध शुरू हो गया था।

नई दिल्ली में सूत्रों का कहना है कि चीनी पीपुल्स आर्मी गलवान घाटी और टकराव के अन्य बिंदुओं से पीछे हट गयी लेकिन पैंगोंग त्सो, गोगरा और डेसपांग में फिंगर क्षेत्रों से उसकी वापसी नहीं हुई है जैसे कि भारत की मांग थी। भारत जोर देता रहा है कि चीन फिंगर चार से लेकर आठ तक अपने सैनिकों को पीछे हटाए। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच पांच जुलाई को बातचीत के बाद सैनिकों के पीछे हटने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हुई थी।

टॅग्स :लद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत