लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनाव के बीच वायुसेना करेगी आज युद्धाभ्यास, सुखोई से लेकर राफेल फाइटर जेट अरुणाचल के एयर स्पेस में भरेंगे उड़ान

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 11:50 IST

आपको बता दें कि इस युद्धाभ्यास को लेकर अरुणाचल प्रदेश और असम के एयर स्पेस को चेतावनी जारी कर दिया गया है। इस चेतावनी में यह कहा गया है कि इन दो दिनों में असम और अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तर पूर्व के सभी राज्यों की एयर स्पेस को इसके लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-चीन के तनाव के बीच भारतीय वायुसेना आज युद्धाभ्यास करने जा रही है। यह युद्धाभ्यास आज से दो दिन तक असम और अरुणाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में होगा। बताया जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में सुखोई से लेकर राफेल फाइटर जेट तक उड़ान भरने वाली है।

नई दिल्ली:भारतीय वायुसेना ने एक नोटम यानी नोटिस टू एयरमैन जारी कर कहा है कि वे आज से दो दिवसीय युद्धाभ्यास करने जा रही है। बताया जा रहा है कि आज और कल यानी 15-16 दिसंबर तक यह युद्धाभ्यास होने जा रहा है। 

वायुसेना इस युद्धाभ्यास को असम और अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तर पूर्व के कई और राज्यों में करेगी और वहां के एयर स्पेस को इस्तेमाल कर इस युद्धाभ्यास को पूरा करेगी। आपको बता दें कि यह युद्धाभ्यास ऐसे में समय में हो रहा है जब तवांग में भारतीय सेना और चीनी आर्मी की झड़प की खबर सामने आई है। 

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने 8 दिसंबर को नोटम जारी किया था और कहा अरुणाचल प्रदेश और असम में यह युद्धाभ्यास होगा। ऐसे में इस युद्धाभ्यास को लेकर अरुणाचल प्रदेश और असम के एयर स्पेस को चेतावनी जारी कर दिया गया है और कहा गया है कि इन दो दिनों में इस एयर स्पेस का इस्तेमाल होगा। 

यह चेतावनी इसलिए दिया गया है ताकि इन दिनों में सिविल फ्लाईट्स इस एयर स्पेस में न आएं। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह युद्धाभ्यास तवांग में हुई ताजा झड़प को देखते हुए किया जा रहा है, बल्कि इस युद्धाभ्यास को लेकर फैसला और जानकारी इस झड़प से पहले ही दी गई थी। 

ये फाइटर जेट इस युद्धाभ्यास ले सकते है हिस्सा 

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना और शिलॉन्ग (मेघालय) स्थित पूर्वी कमान ने इस युद्धाभ्यास को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में पूर्वी कमान के सभी एयरबेस को इस्तेमाल किया जा सकता है। 

ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में असम के तेजपुर, झाबुआ और जोरहाट एयर बेस को इस्तेमाल किया जा सकता है। यही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास में राफेल लड़ाकू भी हिस्सा ले सकते है। इन सब के साथ सुखोई और कई और हेलीकॉप्टर के भी हिस्सा लेने की बात सामने आ रही है। 

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सभारतचीनअसमअरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप