लाइव न्यूज़ :

भारतीय वायुसेना बेंगलुरू में 100 बिस्तरों वाला कोविड देखभाल केंद्र बनाएगी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:08 IST

Open in App

बेंगलुरू, चार मई कर्नाटक में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को घोषणा की कि वह यहां वायुसेना स्टेशन में सौ बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र का निर्माण करेगी।

भारतीय वायुसेना ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि छह मई तक 20 बिस्तर तैयार हो जाएंगे।

वायुसेना ने कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना ने वायुसेना स्टेशन जालाहल्ली, बेंगलुरू में आम जन के लिए सौ बिस्तरों वाला कोविड देखभाल उपचार केंद्र बनाने का निर्णय किया है।’’

वायुसेना ने कहा, ‘‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के साथ पहले 20 बिस्तर को छह मई से शुरू कर दिया जाएगा। शेष 80 बिस्तर 20 मई से शुरू होने की उम्मीद है।’’

भारतीय वायुसेना के मुताबिक, सौ बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केंद्र पर विशेषज्ञ, डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ये कर्मी बेंगलुरू कमान हॉस्पिटल एयर फोर्स के होंगे।

इसने बताया कि इस केंद्र में सिविक एजेंसियों और राज्य सरकार के नोडल अधिकारी के साथ समन्वय कर रोगियों को भर्ती किया जाएगा।

सौ बिस्तरों में से दस आईसीयू बिस्तर होंगे और 40 बिस्तर पाइप ऑक्सीजन युक्त होंगे।

शेष 50 बिस्तरों पर ऑक्सीजन सांद्रक उपलब्ध होंगे।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि राज्य सरकार ने दवा, ऑक्सीजन और सुरक्षा जैसी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस के 44,438 मामले सामने आए और 239 लोगों की वायरस से मौत हो गई। इसके साथ राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16,46,303 जबकि मृतकों की संख्या 16,250 हो गई है।

बेंगलुरू कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित है। यहां संक्रमण के रोजाना 20 हजार मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 100 से अधिक की मौत हो रही है। बेंगलुरू में उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां