लाइव न्यूज़ :

India Weather Update 2024: दिल्ली, पंजाब, राजस्थान में शीत लहर की चेतावनी, तमिलनाडु में 5 दिनों तक भारी बारिश होने की उम्मीद, दिल्ली में 190 तंबू लगाए, जानें अलर्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 9, 2024 17:40 IST

India Weather Update 2024: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है।9 जनवरी को 'कोल्ड डे' से 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी जारी की है।

India Weather Update 2024: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है, वहीं दक्षिण के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश जारी रहेगी। आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए 9 जनवरी को 'कोल्ड डे' से 'सीवियर कोल्ड डे' की चेतावनी जारी की है।

राजस्थान में 'कोल्ड डे' की चेतावनी को 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 12 जनवरी से 13 जनवरी तक 'कोल्ड वेव' की स्थिति भी देखने को मिल सकती है। आईएमडी को उम्मीद है कि अगले पांच दिनों में उत्तर में तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। दिल्ली में 9 जनवरी को महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को पारा गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे तापमान नैनीताल की ठंड के बराबर हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट और शीत लहर के प्रकोप के बीच दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने रात में बेघरों को ठहराने और उन्हें ठंड से बचाने के लिए शहर भर में 'रैन बसेरों' के तौर पर 190 तंबू लगाए हैं।

डीयूएसआईबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीयूएसआईबी के सदस्य विशेषज्ञ बिपिन राय ने बताया कि इन तंबुओं में लगभग 8,000 लोग रह सकते हैं। इसके अलावा लगभग 60 तंबू तैयार रखे गए हैं और आवश्यकता के अनुसार इनका उपयोग किया जाएगा।

बिपिन राय ने कहा, ‘‘ हमने अब तक 190 विशेष तंबू लगाए हैं और 60 तंबू तैयार रखे गए हैं। हम आम तौर पर 350 तंबू तैयार रखते हैं और आवश्यकता के अनुसार उन्हें स्थापित करते हैं। लगभग 8,000 लोग रात में डीयूएसआईबी द्वारा स्थापित तंबुओं में रह रहे हैं और दिन के दौरान लगभग 4,000 लोग रह रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम औसतन एक दिन में विभिन्न स्थानों से 200 से 300 लोगों को बचाते हैं। पहले, हम इन बचाए गए लोगों को चाय और नाश्ता उपलब्ध कराते थे। लेकिन, अब हमने इन लोगों को दिन में तीन बार भोजन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। ’’ डीयूएसआईबी ने दिसंबर 2023 में दिल्ली सरकार की शीतकालीन कार्य योजना के हिस्से के रूप में स्थापित अस्थायी तंबू आश्रयों में बेघर लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर दिया था। इसके मद्देनजर दिल्ली में व्यवस्थाओं के बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए कुल 15 बचाव टीम तैनात की गयी हैं।

यह टीम बेघर लोगों के समूहों की पहचान करती हैं और नियंत्रण कक्ष को इस बारे में सूचित करती हैं, जो ऐसे लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित करने के लिए स्वयंसेवकों को भेजता है। चिकित्सकों की टीम भी सप्ताह में दो बार इन आश्रय स्थलों का दौरा करती हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार मौजूदा समय में शहर में 7,092 लोगों की कुल क्षमता वाले 195 आश्रय गृह कार्यरत हैं।

डीयूएसआईबी की टीम हर दिन रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक सड़कों या खुली जगहों पर रहने वाले बेघर लोगों को ले जाती है। प्रत्येक बचाव दल एक वाहन, चालक और दो परिचारकों से लैस होता है। दिल्ली में बेघर लोगों को ट्रैक करने और बचाने के लिए एक मोबाइल ऐप, 'रेन बसेरा' भी उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागदिल्लीकेरलTamil Naduराजस्थानउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया