लाइव न्यूज़ :

भारत ने माना पाकिस्तान के कब्जे में है भारतीय पायलट, चेतावनी देते हुए बोला- बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित भेजे स्वदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 27, 2019 20:21 IST

भारत ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के विमान मिराज-2000 जेट ने 26 फरवरी सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर बालाकोट स्थित जैश के ठिकानों पर पहली स्ट्राइक की। ये एयर स्ट्राइक 21 मिनट तक चली। पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हजार किलोग्राम बम गिराकर 350 आतंकी को मार गिराये गए हैं। 

Open in App

भारत के विदेश मंत्रालय ने आखिरकर मान लिया है कि पाकिस्तान ने जो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है, वो भारतीय है। विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान को सलाह दी है कि भारतीय वायुसेना के जवान को पाक सेना की हिरासत में किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचाया जाए। भारत को उनके तत्काल और सुरक्षित वापसी की भी उम्मीद है।  

विदेश मंत्रालय ने भारत ने पाकिस्तान द्वारा इंडियन एयरफोर्स के घायल जवान की तस्वीर जारी करने पर हुए इंटरनैशनल ह्यूमैनिटेरियन लॉ और जेनेवा कनवेंशन के मानदंडों के उल्लंघन करने को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। 

 27 फरवरी की शाम साढे तीन बजे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पाकिस्तानी वायुसेना पर भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा,  इस हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया लेकिन हवाई मुकाबले में एक मिग लड़ाकू विमान गिर गया और एक पायलट “कार्रवाई में लापता” हो गया है। हालांकि लापात भारतीय पायलट के बारे में भारत सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत की सरकार को अभी तक पाकिस्तान की सरकार ने अधिकारिक तौर पर ये जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने उसके दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार किए हैं। 

पाकिस्तानी सरकार ने पहला बयान पलटकर कहा- एक ही पायलट कब्जे में

पाकिस्तानी सेना ने अपना बयान पलटते हुए दावा कर रही है कि उनके पास दो भारतीय पायलट नहीं बल्कि एक ही भारतीय पायलट हैं। पाकिस्तान की ओर से पहले दावा किया गया था कि उन्होंने दो भारतीय पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर जानकरी दी है कि उनके पास भारत का एक ही पायलट है। 

प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर कहा, पाकिस्तानी आर्मी ने एक ही भारतीय पायलट को गिरफ्तार किया है। जिनका नाम विंग कमांडर अभिनंदन है। सैनिक के नियमों के तहत ही भारतीय पायलट को सारी सुविधा दी जा रही है। 

भारत ने मार गिराए 350 जैश के आतंकी 

भारत ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना के विमान मिराज-2000 जेट ने 26 फरवरी सुबह 3 बजकर 53 मिनट पर मुजफ्फराबाद से 24 किलोमीटर दूर बालाकोट स्थित जैश के ठिकानों पर पहली स्ट्राइक की। ये एयर स्ट्राइक 21 मिनट तक चली। पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हजार किलोग्राम बम गिराकर 350 आतंकी को मार गिराये गए हैं। 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल