लाइव न्यूज़ :

India vs China Asian Champions Trophy 2024 Final: 7 मैच, 7 जीत और 26 गोल?, कमाल का प्रदर्शन, टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया, चीन को हराकर बने चैंपियन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 17, 2024 17:49 IST

India vs China, Asian Champions Trophy 2024 Final: गत चैम्पियन भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान चीन को 1-0 से हराकर पांचवीं बार एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी जीती।

Open in App
ठळक मुद्देIndia vs China Asian Champions Trophy 2024 Final: पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम पहले तीन क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी।India vs China Asian Champions Trophy 2024 Final: डिफेंडर जुगराज सिंह ने 51वें मिनट में फील्ड गोल करके टीम को जीत दिलाई।India vs China Asian Champions Trophy 2024 Final: पाकिस्तान ने कोरिया को 5-2 से हराकर छह टीमों की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

India vs China, Asian Champions Trophy 2024 Final: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को चीन को हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब का बचाव किया। चौथे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने मैच का एकमात्र गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह से शानदार पास मिलने के बाद जुगराज ने शानदार मूव बनाकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद आया है। यह भारत की पांचवीं एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीत है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है, उसने 7 मैच खेलकर 7 मैच में जीत दर्ज किए।

भारतीय टीम ने 7 मैच में 26 गोल किए और मात्र 5 गोल खाए। हाल ही में संन्यास लिए गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कमी नहीं खली। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपने अभियान की शुरुआत मेजबान चीन पर 3-0 की जीत के साथ की थी। इसके बाद उसने जापान को 5-1 और मलेशिया को 8-1 से मात दी।

भारतीय टीम ने कोरिया को 3-1 से हराने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर 2-1 से जीत हासिल की। गत चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से कूटा। पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर खिताब की रक्षा किया। भारत ने छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।

टॅग्स :हॉकी इंडियापाकिस्तानदक्षिण कोरियाजापानचीनएशियन चैंपियंस ट्रॉफी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?