लाइव न्यूज़ :

2015 के भूकंप में नष्ट हुए नेपाल के 56 स्कूल फिर से बनाएगा भारत

By भाषा | Updated: June 9, 2020 00:48 IST

भारत सरकार ने 184 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। गोरखा, नुवाकोट, धादिंग, दोलखा, काभ्रेपलांचोक, रामेछाप, सिंधुपालचोक जिलों में 56 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बनाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल के शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय स्तर परियोजना क्रियान्वयन इकाई (सीएलपीआईयू) के बीच सात सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत 2015 में शक्तिशाली भूकंप में तबाह हुए 56 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का पुन:निर्माण करेगा। भूकंप के बाद नेपाल में पुन:निर्माण के काम के हिस्से के तौर पर स्कूलों को दोबारा तैयार किया जाएगा।

काठमांडो: नेपाल में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा कि वह 2015 में शक्तिशाली भूकंप में तबाह हुए 56 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का पुन:निर्माण करेगा। दूतावास ने एक बयान में बताया कि भूकंप के बाद नेपाल में पुन:निर्माण के काम के हिस्से के तौर पर स्कूलों को दोबारा तैयार किया जाएगा।

भारत सरकार ने 184 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। गोरखा, नुवाकोट, धादिंग, दोलखा, काभ्रेपलांचोक, रामेछाप, सिंधुपालचोक जिलों में 56 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को बनाने के लिए भारतीय दूतावास और नेपाल के शिक्षा मंत्रालय के केंद्रीय स्तर परियोजना क्रियान्वयन इकाई (सीएलपीआईयू) के बीच सात सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

भारत का, रुड़की स्थित केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान पुनर्निर्माण कार्य में तकनीकी विशेषज्ञता देगा। स्कूलों का निर्माण नेपाल के भूकंप-प्रतिरोधक पुनर्निर्माण मानदंडों के तहत किया जाएगा। स्कूलों में शैक्षणिक खंड, कक्षाएं, फर्नीचर और स्वच्छता सुविधाएं होगी। नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था जिसमें करीब नौ हजार लोगों की मौत हुई थी और तकरीबन 22 हजार लोग जख्मी हुए थे। 

टॅग्स :नेपालभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया