लाइव न्यूज़ :

भारत, सेनेगल ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 14:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 नवंबर भारत और सेनेगल ने स्वास्थ्य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग और सेनेगल के राजनयिकों को प्रशिक्षित करने को लेकर सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए और कारोबार एवं निवेश, विकास गठजोड़, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि सहित आपसी हितों से जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की । विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 4-5 नवंबर को सेनेगल की अधिकारिक यात्रा के दौरान इन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किये गए । मुरलीधरन तीसरी भारत-सेनेगल संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेने डकार गए हुए थे ।

इसमें कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने सेनेगल की विदेश मंत्री आसिस्ता टॉल सॉल के साथ संयुक्त आयोग की बैठक की सह अध्यक्षता की ।

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने कारोबार एवं निवेश, विकास गठजोड़, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, ऊर्जा, संस्कृति, भारतीय समुदाय से संबंधित मामलों सहित आपसी हितों से जुड़े सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की ।

मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ दोनों पक्षों ने इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।’’ इसमें कहा गया है कि इस दौरान दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य एवं दवा के क्षेत्र में सहयोग और सेनेगल के राजनयिकों को प्रशिक्षित करने को लेकर सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए ।

मुरलीधरन और सेनेगल की विदेश मंत्री ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 60 वर्ष होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट जारी किया ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन ने अपनी यात्रा के दौरान सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल से भेंट की ।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मैकी सॉल ने भारत और सेनेगल के संबंधों के विशिष्ट स्वरूप का उल्लेख किया और इसकी पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिये सम्पर्क जारी रखने की इच्छा जतायी।

बयान के अनुसार, मुरलीधरन ने डकार में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी