लाइव न्यूज़ :

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों का ब्योरा मांगा भारत ने, काले धन पर एक्शन

By भाषा | Updated: October 2, 2019 15:33 IST

स्विट्जरलैंड के संघीय कर विभाग ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल मोदी (उर्फ मिनालिनी मोदी) के अलावा कुछ अन्य इकाइयों के बारे में मांगी गयी जानकारी देने से पहले अपने देश के नियमों के तहत संघीय राजपत्र में उनके नाम के नोटिस जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना साझा करने से पहले इन इकाइयों को नोटिस जारी कर अपनी बात/आपत्ति रखने का अवसर दिया जाता है।मोदी के बारे में बताया जाता है कि वह 2010 में भारत से लंदन लचे गए थे।

क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललिल मोदी और उनकी पत्नी के स्विस बैंक खातों की जानकारी के बारे में भारतीय अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड ने दोनों के नाम सार्वजनिक सूचना जारी की है।

भारत ने विदेशों में जमा काले धन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रखी है। भारत ने कर संबंधी मामलों में सहयोग की द्विपक्षीय संधि के तहत ऐसे ममालों में स्विट्जरलैंड से सहयोग का अनुरोध किया है। स्विट्जरलैंड के संघीय कर विभाग ने ललित मोदी और उनकी पत्नी मिनाल मोदी (उर्फ मिनालिनी मोदी) के अलावा कुछ अन्य इकाइयों के बारे में मांगी गयी जानकारी देने से पहले अपने देश के नियमों के तहत संघीय राजपत्र में उनके नाम के नोटिस जारी किए हैं।

सूचना साझा करने से पहले इन इकाइयों को नोटिस जारी कर अपनी बात/आपत्ति रखने का अवसर दिया जाता है। मोदी के बारे में बताया जाता है कि वह 2010 में भारत से लंदन लचे गए थे। उन पर मनी लांडरिंग का एक मामला चल रहा है पर उनका कहना है कि उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है।

गौर करने लायक एक बात यह है कि मोदी दम्पति के खिलाफ 2016 में भी ऐसे ही नोटिस जारी किए गए थे। पर यह नहीं पता चल सका है कि उसके बाद इन देनों के खातों के बारे में भारत को जानकारी उपलब्ध कराई गयी थी या नहीं।

हाल के महनों में भारत के अनुरोध पर कई इकाइयों के बारे में स्विट्जरलैंड के राज-पत्र में इस तरह के नोटिस किए थे और कानून के तहत उनके बारे में भारत को सूचनाएं उपलब्ध कराई गयी है। भारत का आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय सहित केंद्रीय एजेंसियां उन मामलों में अभियोजन की कार्रवाई कर रही है। 

टॅग्स :ललित मोदीब्रिटेनसुप्रीम कोर्टमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल