लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान को सुनाई दो टूक, कहा- आतंक और हिंसा मुक्त दक्षिण एशिया के लिए काम करे पाक की नई सरकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 30, 2018 11:41 IST

भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान के द्वारा बार-बार कश्मीर का राग अलापने के चलते संयुक्त राष्ट्र में खरी-खोटी सुनाई है।

Open in App

भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। पाकिस्तान के द्वारा बार-बार कश्मीर का राग अलापने के चलते संयुक्त राष्ट्र में खरी-खोटी सुनाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने गुरुवार को पाकिस्तान को कहा है कि शांतिप्रद कॉन्टेंट होना जरूरी है।

उन्होंने कहा है कि मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिप्रद इरादा और ऐक्शन में शांतिप्रद कॉन्टेंट का होना जरूरी है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि अलग-थलग पड़े डेलिगेशन ने भारत के अभिन्न हिस्से का बार-बार अनुचित जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि पाकिस्तान की नई सरकार पोलमिक्स में शामिल होने के बजाय, एक सुरक्षित, स्थिर, सुरक्षित और विकसित दक्षिण एशियाई क्षेत्र, आतंक और हिंसा से मुक्त बनाने के लिए रचनात्मक रूप से काम करें।

भारत की ओर से पेश किया गया ये बयान पाकिस्तान की नई सरकार के लिए अहम होगा। बीते कई दिनों सीमा से लेकर हर रूप में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखा जा रहा है। ऐसे में कश्मीर का नाम लिए बगैर अकबरुद्दीन ने कहा कि एक असफल अप्रोच को बार-बार अपनाना (जो काफी समय पहले ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा खारिज किया जा चुका है) न तो शांतिप्रद इरादे को और न ही शांतिप्रद कॉन्टेंट को जाहिर करता है। 

उन्होंने आगे कहा कि हम पाकिस्तान की नई सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह वाद-विवाद में फंसे बिना सुरक्षित, स्थिर और विकसित दक्षिण एशियाई क्षेत्र का निर्माण करने के लिए सकारात्मक रूप से काम करेगी। भारतीय प्रतिनिधि ने पड़ोसी मुल्क से क्षेत्र को आतंकवाद और हिंसा से मुक्त करने की दिशा में काम करने की भी उम्मीद जताई। 

दोनों देशों में इन दोनों किसी भी तरह की अहम बातचीत बंद है। इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह भारत और पाकिस्तान में पहली बातचीत है।

टॅग्स :पाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों