लाइव न्यूज़ :

भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, 24 घंटे में 37593 नए केस, 648 लोगों की मौत, डरा रहे केरल के आंकड़े

By विनीत कुमार | Updated: August 25, 2021 10:34 IST

भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 35 हजार 758 पहुंच गई है। भारत में मंगलवार को सबसे अधिक केस केरल से आए। केरल में कल 24,296 नए मामले सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में अभी एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 3 लाख 22 हजार 327 हो गया है।भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 35 हजार 758 पहुंच गई है।केरल में मंगलवार को सबसे अधिक कोविड-19 के 24,296 नए मामले सामने आए।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना महामारी के नए मामलों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 37593 नए मामले आए हैं। वहीं 648 लोगों की जान गई है। बेहद डराने वाले आंकड़े केरल से सामने आए हैं। राज्य में एक दिन में 24 हजार से अधिक मामले मिले हैं।

कोरोना एक्टिव मामले 3 लाख 22 हजार के करीब

भारत में पिछले 24 घंटे में 34 हजार 169 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। हालांकि कल के मुकाबले एक्टिव केस में दो हजार से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है। ताजा अपडेट के बाद भारत में एक्टिव मरीज अब 3 लाख 22 हजार 327 हो गए हैं।

वहीं भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4 लाख 35 हजार 758 पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 25 लाख 12 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इस में अब तक 3 करोड़ 17 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।

टीकाकरण की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक भारत में  कुल 59 करोड़ 55 लाख 4 हजार डोज दी गई है। पिछले 24 घंटे में 61 लाख 90 हजार 930 डोज लगाई गई।

केरल से कोरोना के डराने वाले आंकड़े 

केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 24,296 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,984 हो गई है। वहीं 173 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 19,757 पर पहुंच गई। 

केरल में 26 मई के बाद यह दूसरी बार है जब एक दिन सामने आए संक्रमण के नए मामलों की संख्या 24 हजार से अधिक रही है। 26 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 28,798 नये मामले सामने आए थे। 

राज्य में 29 मई के बाद 27 जुलाई को संक्रमण के नये मामलों की संख्या 20 हजार से अधिक रही थी जब 22,129 नये मामले सामने आए थे। इसके बाद से केरल में लगातार हर दिन नए मामलों की संख्या 20 हजार के आस-पास ही रह रही है। 

वहीं महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 4355 नए मामले सामने आए जबकि 119 मरीजो की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार नए मामलों को मिलाकर संक्रमितों की संख्या 64,32,649 पर पहुंच गई जबकि महामारी से 119 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,36,355 हो गई है।

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए