लाइव न्यूज़ :

Covid 19 Update: भारत में कोरोना के 24 घंटे में 37154 नए मामले, 724 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2021 09:52 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर अब 97.22 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक्टिव मामले भी अब साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में दैनिक कोरोना संक्रमण दर लगातार 21वें दिन 3 प्रतिशत से नीचेदेश में अब तक 37 करोड़ 73 लाख 52 हजार 501 लोगों को लगाई गई है कोरोना वैक्सीनएक्टिव केस अब घटकर 4 लाख 50 हजार 899 पहुंच गए हैं

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 37,154 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 724 लोगों की मौत भी इस महामारी की वजह से हो गई। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह दी। सामने आए नए मामले कल के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत कम हैं।

इस बीच देश में कोरोना से ठीक होने की दर बढ़कर 97.22 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक्टिव केस भी अब घटकर 4 लाख 50 हजार 899 पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 39 हजार 649 लोग ठीक हुए हैं।

ताजा अपडेट के बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 8 लाख 74 हजार 376 पहुंच गई है। इसमें 3 करोड़ 14 लाख 713 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कुल मृतकों की संख्या बढ़कर अब 4 लाख 8 हजार 764 हो गई है।

लगातार 21वें दिन कोरोना संक्रमण दर 3 प्रतिशत से कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अभी दैनिक संक्रमण दर 2.59 प्रतिशत है। ये लगातार 21वां दिन है जब ये दर 3 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से कम है। वहीं अब तक 37 करोड़ 73 लाख 52 हजार 501 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 12 लाख 35 हजार 287 लोगों को वैक्सीन दी गई।

इस बीच अच्छी बात ये भी रही कि त्रिपुरा में रविवार को डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया। इससे एक दिन पहले 90 ऐसे मामले जिनोम सिक्वेंसिंग के बाद राज्य में मिले थे।

बताते चलें कि पूरी दुनिया में पिछले साल से अभी तक कोरोना के कुल 18.67 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 40.30 लाख लोगों की जान इस महामारी ने अभी तक ले ली है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ