लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के लाहौर में गुरुद्वारा को मस्जिद में बदलने की कोशिश, भारत ने जताया कड़ा विरोध

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2020 10:35 IST

पाकिस्तान के लाहौर में एक पुराने गुरुद्वारा को मस्जिद में बदलने की कोशिश की कथित रिपोर्ट आने के बाद भारत ने अपना विरोध जताया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग को अपना विरोध दर्ज कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक गुरुद्वारा को मस्जिद में बदलने का प्रयास, लाहौर के नौलखा बाजार में है ये मस्जिदभारत ने पाकिस्तान को अल्पसंख्यकों के अधिकार सुनिश्चित करने को कहा, जताया कड़ा ऐतराज

पाकिस्तान में एक गुरुद्वारा को मस्जिद में बदलने के प्रयासों के कथित रिपोर्ट पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है। भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग को अपना विरोध दर्ज कराया। पाकिस्तान में जिस गुरुदावारा को मस्जिद में बदलने की बात हो रही है, वो लाहौर में है और काफी प्रसिद्ध है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने एक बयान जारी कर बताया, 'लाहौर के नौलखा बाजार में भाई तारू सिंह जी की शहीद स्थली गुरुद्वारा शहीदी स्थान को मस्जिद में तब्दील करने के कथित रिपोर्ट के बादपाकिस्तान उच्चायोग के सामने कड़ा ऐतराज आज (27 जुलाई) जताया गया है।'

प्रवक्ता ने आगे बताया कि गुरुद्वारा शहीदी स्थान भाई तारू जी एक ऐतिहासिक स्थान है। यहां 'भाई तारू जी' ने 1745 में सर्वोच्च बलिदान दिया था। ये एक  श्रद्धा का स्थान है और सिख इसे बेहद पवित्र मानते हैं। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारत इसे मस्जिद बनाए जाने की कोशिशों की रिपोर्ट से बेहद चिंतित है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और उनकी बेहतरी के लिए भी कदम उठाने को कहा गया है। इसमें अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकार और उनकी संस्कृति से जुड़े स्थानों को भी सुरक्षित किये जाने को सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

वहीं, अकाली दल के प्रवक्ता मजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस कदम पर चिंता जताते हुए ट्वीट किया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कट्टरपंथ के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया।

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों