लाइव न्यूज़ :

चीन को भारत की दो टूक, 1959 में एकतरफा परिभाषित LAC कभी स्वीकार नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: September 29, 2020 18:05 IST

भारत की तरफ से कहा गया है कि 22 जून की मीटिंग में जो कुछ तय हुआ था उस हिसाब से चीन को पीछे जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार की मीटिंग में भारत ने कहा कि पीएलए पैंगोंग झील और गलवान घाटी से अपने जवानों को पीछे करे जिससे फिर 15 जून जैसा कुछ न हो।सूत्र का कहना है कि अभी चीन की तरफ से ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा। पीछे हटने की जगह चीन सैनिक बढ़ा रहा है।

नई दिल्ली:  चीन व भारतीय सेना के बीच एलएसी पर अब भी तनाव जारी है। इस बीच भारत सरकार ने चीन को साफ शब्दों में कह दिया है कि 1959 में चीन द्वारा एकतरफा परिभाषित एलएसी हिन्दुस्तान को कभी स्वीकार नहीं है।  

एचटी रिपोर्ट की मानें तो चीनी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के हवाले से लिखे गए एक लेख के जवाब में भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 1959 में चीन द्वारा एलएसी में बदलाव करने व एलएसी को फिर से परिभाषित करने का चीन ने जो एकतरफा प्रयास किया है। भारत ने इस प्रयास को कभी नहीं स्वीकार किया है। 

कई समझौतों के आधार पर भारत LAC समस्या का निदान करना चाहते हैं-

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच 1993 में एलएसी के साथ शांति और अनुरक्षण के रखरखाव पर समझौता हुआ। इसके अलावा, 1996 में सैन्य क्षेत्र में विश्वास निर्माण को लेकर एक समझौते हुआ। इसके बाद 1996 समझौता के कार्यान्वयन व एलएसी पर तैनात जवानों को लेकर प्रोटोकॉल सहित विभिन्न द्विपक्षीय बातचीत के लिए 2005 में दोनों देशों के बीच एक बार फिर से समझौता हुआ। 

भारत का कहना है कि चीन के साथ इन सारे समझौतों के तहत जो पैरामीटर और मार्गदर्शक सिद्धांत पर समझौता, भारत और चीन दोनों ने एलएसी के संरेखण की एक आम समझ तक पहुंचने के लिए एलएसी के स्पष्टीकरण और पुष्टि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि 'दोनों पक्ष 2003 तक एलएसी को स्पष्ट करने और पुष्टि करने की कवायद में लगे थे, लेकिन यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी क्योंकि चीनी ने इच्छा नहीं दिखाई। इसलिए, अब चीन इस बात पर अड़ा है कि केवल एक एलएसी उनके द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं के विपरीत है।

फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के इलाके से पीछे हटे चीन-

लद्दाख में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीनी सेना के बीच बातचीत का दौर जारी है। लेकिन चीन ने अभी तक अपनी पैंतरेबाजी नहीं छोड़ी है। वह मीटिंग में तो बातें मानता है लेकिन जमीनी स्तर पर वैसा कुछ नहीं करता। दूसरी तरफ भारत ने चीन को दो टूक कह दिया है कि उसे 22 जून को तय हुए प्लान के हिसाब से अपने सैनिकों को पीछे लेकर जाना ही होगा। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी मिली है। बैठक में भारत ने फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के क्षेत्र से चीन को तत्काल पीछे हटने को कहा है।

भारत-चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच मंगलवार को तीसरे दौर की लंबी बातचीत हुई। सूत्रों का कहना है कि भारत की तरफ से गलवान घाटी तथा अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ पैंगोंग में फिंगर 4 से फिंगर आठ तक के इलाके से चीनी सेना को तत्काल पीछे हटने को कहा गया है। इस बीच भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप बैन करके उसपर प्रेशर बनाना शुरू कर भी दिया है।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह