लाइव न्यूज़ :

भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को एक अलग सैन्य कमान संरचना की जरूरत: सीडीएस

By भाषा | Updated: July 3, 2021 00:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए भारत को एक अलग सैन्य कमान संरचना की आवश्यकता है।

जनरल रावत ने कहा कि देश को ‘ग्रे जोन’ युद्ध जैसे उभरते सुरक्षा खतरों का सामना करने के लिए एक अलग सैन्य कमान संरचना और एक आदर्श प्रतिमान की जरूरत है।

जम्मू वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर इस तरह के हमले भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करते हैं, तो उसे अपनी पसंद के स्थान और समय पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार सुरक्षित रखना चाहिए।

थिंक-टैंक ‘ग्लोबल काउंटर-टेररिज्म काउंसिल (जीसीटीसी)’ में एक सत्र में, जनरल रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों ने ड्रोन रोधी एक तंत्र विकसित किया है, लेकिन देश को यदि संपूर्ण रणनीतिक संपत्तियों की रक्षा करनी है तो उसे बहुत बड़ी संख्या में ऐसी प्रणालियों की आवश्यकता है।

उन्होंने सेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं को एकीकृत करने वाली प्रस्तावित ‘थिएटर कमान’ का भी पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य की चुनौतियों, युद्धों और संचालन के लिए उनके संसाधनों का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पुनर्गठन आवश्यक था। उन्होंने कहा कि नए ढांचे एक साल के भीतर उभरेंगे।

जम्मू में ड्रोन हमले के संदर्भ में, जनरल रावत ने कहा, ‘‘संघर्षविराम का मतलब नियंत्रण रेखा पर विरोधियों के बीच केवल आग को रोकना नहीं है। यदि आप अप्रत्यक्ष प्रणालियों का उपयोग कर रहे हैं, सद्भाव को बाधित करेंगे और एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाएं ... यह संघर्षविराम का उल्लंघन है। हम इससे उसी तरह निपटेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे