लाइव न्यूज़ :

INDIA Mumbai meet: अभी जो केंद्र की सत्ता में है, वह जाएंगे...हारेंगे, नीतीश कुमार का दावा- चुनाव तय समय से पहले भी हो सकता है...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2023 16:19 IST

INDIA Mumbai meet: पटना, बेंगलुरु के बाद मुंबई में हमारी बैठक हुई। हम सबका उद्देश्य एक ही है कि महंगाई, बेरोजगारी के लिए हम कैसे लड़ें...मैं कह सकता हूं कि मोदी जी कभी गरीबों के लिए काम नहीं करेंगे।  

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने 14 सदस्यीय समन्वय समिति(कॉर्डिनेशन कमेटी) के नामों की घोषणा की।वर्किंग ग्रुप ऑफ सोशल मीडिया और वर्किंग ग्रुप ऑफ रिसर्च कमेटी का गठन हुआ है।कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के लिए रवाना हुईं।

INDIA Mumbai meet: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया है। अभी जो केंद्र की सत्ता में है, वह जाएंगे...हारेंगे। चुनाव तय समय से पहले भी हो सकता है, इसलिए हम लोगों को भी मुस्तैद रहना होगा। नीतीश ने पीएम मोदी पर हमला बोला। मीडिया से कहा कि हमारी भी खबर छापिए।

कुमार ने मुंबई में कहा कि आज तय हुआ है कि अब नियमित रूप से जगह-जगह जाकर हम अपना प्रचार-प्रसार का काम करेंगे। अब सभी पार्टियां एकजुट होकर काम कर रही हैं, जिसका नतीजा होगा कि जो केंद्र में हैं, वे अब हारेंगे। आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा: यह गठबंधन कुछ दलों का नहीं है, बल्कि 140 करोड़ जनता का गठबंधन है। केजरीवाल ने अडाणी समूह से जुड़े मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि पूरी केंद्र सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही है, यह सबसे भ्रष्ट और अहंकारी सरकार है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खड़गे ने कहा कि मणिपुर हिंसा के समय विशेष सत्र नहीं बुलाया, कोरोना के समय नहीं बुलाया, चीन ने जमीन हड़प ली तो संसद का विशेष सत्र नहीं बुलाया, नोटबंदी के समय नहीं बुलाया, अब क्यों बुलाया, मुझे पता नहीं, वह धीरे-धीरे तानशाही की तरफ जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के लिए कभी काम नहीं करेंगे, वह सिर्फ कुछ उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं। : शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि जैसे-जैसे विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ मजबूत हो रहा है, वैसे-वैसे सत्ताधारी गठबंधन में घबराहट बढ़ती जा रही है। तानाशाही, जुमलेबाजी, भ्रष्टाचार और ‘मित्र परिवारवाद’ के खिलाफ लड़ेंगे।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसनीतीश कुमारराहुल गांधीअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?