लाइव न्यूज़ :

मानव विकास सूचकांक में भारत 129वें स्थान पर पहुंचा: UNDP रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2019 15:16 IST

यूएनडीपी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल से भारत के मानव विकास सूचकांक स्तर में 50 प्रतिशत की वृद्धि है जो 0.431 से 0.647 पहुंच गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमानव विकास सूचकांक में भारत 130 से 129वें स्थान पर पहुंचा, 189 देशों की लिस्टरिपोर्ट के अनुसार 1990 से 2018 के बीच जीवन की संभावना में 11.6 साल का इजाफा

मानव विकास सूचकांक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत इस सूची में एक स्थान ऊपर 129 पर पहुंच गया है। दुनिया भर के 189 देशों के इस लिस्ट में भारत ने पिछले साल भी एक स्थान का छलांग लगाया था। ये सूची संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से हर वर्ष जारी किया जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल से भारत के मानव विकास सूचकांक स्तर में 50 प्रतिशत की वृद्धि है जो 0.431 से 0.647 पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1990 से 2018 के बीच जीवन की संभावना में 11.6 साल का इजाफा हुआ है और साथ ही प्रति व्यक्ति आय में भी 250 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। हालांकि, जेंडर डेवलपमेंट इंडेक्स में भारत 162 देशों की सूची में 122वें स्थान पर है।

इस रिपोर्ट से चिंताजनक बात ये भी सामने आई है कि हाल के वर्षों में कई पुरुष और महिलाओं को लिंग आधारित पक्षपात का सामना करना पड़ा है। इससे महिला सशक्तिकरण की कोशिश को धक्का पहुंचा है। दक्षिण एशिया में करीब 31 प्रतिशत महिलाओं ने अपने पार्टनर के द्वारा हिंसा को अनुभव किया है। जेंडर डेवलपमेंट इंडेक्स में भारत दक्षिण एशियाई देशों से थोड़े ही अंतर से बेहतर स्थिति में है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह