लाइव न्यूज़ :

सर्वे में खुलासा, महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है भारत

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 26, 2018 20:49 IST

2011 में भी इस तरह के सर्वे में अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बताया गया था। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून:  ग्लोबल एक्सपर्ट्स के एक पोल में दावा किया गया है कि महिलाओं के लिए भारत दुनिया का सबसे खतरनाक देश है। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध और जबरन उनसे काम करवाए जाने के चलते भारत की यह स्थिति है। ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने मंगलवार( 26 जून) को यह रिपोर्ट जारी की हैष 

थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के सर्वे के मुताबिक युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान और सीरिया भारत के बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद सोमालिया और सऊदी अरब चौथे और पांचवें नम्बर पर है। 550 महिला मुद्दों के एक्सपर्ट्स की राय लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। 

वहीं विकसित देशों की बात करें तो महिलाओं के साथ यौन अपराध और उत्पीड़न के मामले में अमेरिका एक मात्र देश है, जो 10वें नम्बर पर हैष महिलाओं से यौन उत्पीड़न के मामलों में अमेरिका को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रखा गया है। 

उबर कैब में महिला पत्रकार के साथ मारपीट, पुलिस ने जांच की शुरू

क्या था 2011 में इस रिपोर्ट का दावा 

इससे पहले 2011 में भी इस तरह के सर्वे में अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया को महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश बताया गया था। 

इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के महिलाओं के प्रति खतरनाक देशों में टॉप पर पहुंचने की वजह यह है कि अपराधों से निपटने के लिए जरूरी प्रयास नहीं किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 5 साल से भी पहले हुए छात्रा के रेप और मर्डर के मामले के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन होने के बावजूद हालात बहुत सुधरे नहीं हैं। NCBR की मानें तो चार सालों में देश में महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले में 12 प्रतिशत इजाफा हुआ है। वहीं इसके मुताबिक भारत में हर दिन तकरीबन 100 रेप के मामले दर्ज किए जाते हैं।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रेपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील