लाइव न्यूज़ :

अब मौसम विभाग नई तकनीक बताएगा, कब-कहां कितनी होगी बारिश

By भाषा | Updated: May 31, 2018 20:50 IST

मौसम विभाग ने बारिश के सटीक अनुमान की पूर्व जानकारी मुहैया कराने के लिए अत्याधुनिक सेवा शुरू की है।

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई: मौसम विभाग ने किसानों के लिये आंधी-पानी के संकट से बचाव के एहतियाती उपायों को समय रहते सुनिश्चित करने और बारिश के सटीक अनुमान की पूर्व जानकारी मुहैया कराने के लिये उपग्रह आधारित तकनीक की मदद से क्षेत्रवार बारिश की जानकारी मुहैया कराने की अत्याधुनिक सेवा शुरू की है। विभाग कल ‘न्यू इन्सेंबल प्रिडिक्शन सिस्टम’ नामक इस सेवा की विधिवत शुरुआत करेगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक अधिकारी ने नयी तकनीक के बारे में बताया कि इसकी मदद से जिला और कस्बे के स्तर पर कम से कम छह दिन पहले ही लोगों को पता चल सकेगा कि कब, कहां, कितनी बारिश होगी। मौसम विभाग के सूत्रों ने बाताया कि इस तकनीक का संचालन नोएडा और पूना में स्थित एडवांस कंप्यूटिंग सिस्टम के जरिये किया जायेगा। मौजूदा व्यवस्था में मौसम संबंधी पूर्वानुमान संभावनाओं पर आधारित होता है। 

नई व्यवस्था में मौसम को प्रभावित करने वाले सभी कारकों का बारीक अध्ययन कर बारिश की मात्रा और स्थान का सटीक आंकलन किया जा सकेगा। इससे प्राप्त आंकड़ों को कृषि मंत्रालय द्वारा एसएमएस के जरिये किसानों तक भेजा जायेगा। इसमें क्षेत्रीय आधार पर किसानों को बारिश के साथ – साथ आंधी- तूफान और ओला-वृष्टि से संबंधित जानकारियां भी समय रहते पहुंचायी जा सकेंगी। मौसम विभाग इन आंकड़ों को राज्य के साथ भी साझा करेगा जिससे स्थानीय प्रशासन के माध्यम से आंधी, बारिश आदि की जानकारी स्थानीय लोगों को विभिन्न माध्यमों से मिल सके।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल