लाइव न्यूज़ :

Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान- विभिन्न राज्यों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2022 13:53 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों और बिहार, आज दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने की संभावना है।अगले दो दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में आगे बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पूरे ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के अधिकांश हिस्सों और बिहार, आज दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में आगे बढ़ गया है।

यही नहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले दो दिनों के दौरान उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बता दें कि रविवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानों, झारखंड और बिहार के ज्यादातर हिस्सों में पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान किया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा था कि गंगाई बंगाल और झारखंड के शेष हिस्सों में मॉनसून के पहुंचने के लिए अनुकूल मौसमी दशाएं हैं। उन्होंने कहा था कि मॉनसून के पहुंचने के साथ पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सोमवार और मंगलवार को छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब