भारत जी20 त्रोइका में शामिल हुआ, इंडोनेशिया, इटली के साथ करीब से काम करेगा

By भाषा | Published: December 1, 2021 09:23 PM2021-12-01T21:23:58+5:302021-12-01T21:23:58+5:30

India joins G20 troika, will work closely with Indonesia, Italy | भारत जी20 त्रोइका में शामिल हुआ, इंडोनेशिया, इटली के साथ करीब से काम करेगा

भारत जी20 त्रोइका में शामिल हुआ, इंडोनेशिया, इटली के साथ करीब से काम करेगा

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत बुधवार को जी20 त्रोइका में शामिल हुआ जिसमें समूह का मौजूदा अध्यक्ष देश इंडोनेशिया और पूर्व अध्यक्ष देश इटली भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को उक्त जानकारी दी।

जी20 त्रोइका में इंडोनेशिया, इटली और भारत शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो दिखाता है कि वैश्विक समृद्धि एक-दूसरे पर आधारित है और आर्थिक अवसर और चुनौतियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

बयान के अनुसार, जी20 देश बेहतर भविष्य का निर्माण करने के लिए साथ आए हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी20 का संस्थापक सदस्य होने के नाते भारत ने इस मंच का उपयोग महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने और दुनिया के सबसे वंचित तबके पर प्रभाव डालने वाले मामलों को उठाने में किया है।

गौरतलब है कि इंडोनेशिया ने बुधवार को ही इटली से जी20 की अध्यक्षता प्राप्त की है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि त्रोइका सदस्य होने के नाते भारत जी20 के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया और इटली के साथ मिलकर काम करेगा।

भारत एक दिसंबर, 2022 से जी20 के अध्यक्ष का पद संभालेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India joins G20 troika, will work closely with Indonesia, Italy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे