लाइव न्यूज़ :

भारत, जापान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 20:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारत और जापान ने पूर्वोत्तर में संपर्क, पनबिजली, टिकाऊ विकास और जल संसाधन के दोहन समेत विभिन्न क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की बृहस्पतिवार को समीक्षा की। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

भारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरम (एईएफ) की पांचवीं संयुक्त बैठक में इसकी समीक्षा की गयी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और भारत में जापान के राजदूत सुजूकी सतोशी ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।

एक बयान में कहा गया, ‘‘एईएफ के तहत भारत के पूर्वोत्तर भाग में संपर्क, पनबिजली, सतत विकास, जल संसाधन का दोहन और कौशल विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।’’

बयान के मुताबिक दोनों देशों ने भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग के तहत कुछ नयी परियोजनाओं पर चर्चा की और स्वास्थ्य, कृषि-उद्योग, पर्यटन तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

एईएफ भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत और जापान के ‘मुक्त तथा खुला हिंद-प्रशांत’ दृष्टिकोण के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारत-जापान तालमेल के लिए मंच मुहैया कराता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश सचिव और जापानी राजदूत ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग को लेकर एईएफ की 2017 में स्थापना के बाद से इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?