लाइव न्यूज़ :

भारत के पास चीन को जवाब देने के लिए हैं तीन रास्ते, पूर्व सैन्य अधिकारी ने बताया- क्या हैं विकल्प और क्या हैं इसके खतरे

By शीलेष शर्मा | Updated: June 18, 2020 21:38 IST

लद्दाख में भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद पीएम मोदी ने कड़ा संदेश दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत के पास सीमित विकल्प हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे।इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और भारत माकूल जबाब देने में सक्षम है।पूर्व सैन्य अधिकारी अजय शुक्ला मानते हैं कि भारत के सामने 3 रास्ते हैं, जिनमें से एक को चुनना होगा।

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा पर सैन्यकर्मियों के शहीद होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह देश को भरोसा दिया है कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और भारत माकूल जबाब देने में सक्षम है। इस बात को लेकर विशेषज्ञों की राय कुछ अलग है, उनका मानना है कि भारत के पास सीमित विकल्प हैं, जिसके आगे जाना संभव नजर नहीं आता।

पूर्व सैन्य अधिकारी अजय शुक्ला मानते हैं कि भारत के सामने 3 रास्ते हैं, जिनमें से एक को चुनना होगा। पहला भारत सीधा हमला कर पाकिस्तान की तर्ज पर चीन को जबाब दे, लेकिन यह जोखिम भरा है, क्योंकि चीन पाकिस्तान नहीं है वह जबाबी कार्यवाही करेगा, जिससे बड़ी संख्या में सैन्य बल की हानि होगी और साथ ही सैनिक हथियार नष्ट होंगे। अतः भारत इस रास्ते से बचने की कोशिश करेगा।

दूसरा विकल्प भारत के सामने एलएसी से लगे उस हिस्से पर कब्जा करना है, जिस पर चीन अपना दावा करता रहा है, हालांकि यह भी इतना आसान नहीं, क्योंकि भारत जैसे ही यह कार्यवाही करेगा चीन पलट बार करेगा। अंतिम विकल्प कूटनीतिक रास्ते के साथ चीन पर आर्थिक हमला करना है।

भारत-चीन के बीच भारी व्यापार असुंतलन है

2019 के आंकड़े बताते हैं कि भारत-चीन के बीच भारी व्यापार असुंतलन है। 2019 में भारत का व्यापार घाटा 56.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। चीन के लिए भारत एक बड़ा बाजार है जो चीन अपने हाथ से नहीं निकलने देगा।

न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा- समझौते का रास्ता तलाश रहा भारत

दूसरी तरफ न्यूयार्क टाइम्स लिखता है भारत-चीन युद्ध नहीं करेंगे, क्योंकि दोनों देश न्यूकिलियर शक्ति वाले देश हैं, प्रधानमंत्री मोदी भले ही कड़ा संदेश दे रहे हों, लेकिन अंदर से समझौते का रास्ता तलाश रहे हैं, अखबार ने 43 चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबर को भी नकार दिया है और केवल 3 चीनी सैनिकों के मारे जाने की बात लिखी है।

पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव कहती हैं चीन भारत का पड़ोसी देश है मित्र देश नहीं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चीन को अलग-थलग करने की सीधी कोशिश करनी चाहिए

सामरिक मामलों के विशेषज्ञ सौरभ शुक्ला ने टिप्पणी व्यक्त करते हुए कहा कि समय आ गया है जब भारत को चीन से बातचीत जारी रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने की सीधी कोशिश करनी चाहिए और साथ ही आर्थिक हमले पर जोर देना चाहिए।

वहीं पूर्व विदेश सचिव निरुपमा राव मानती हैं कि भारत को कूटनीतिक रास्ते से इस मामले को हल करना चाहिए, साथ ही यह भी समझ लेना चाहिए कि चीन भारत का पड़ोसी देश है मित्र देश नहीं, डोकलाम, अजहर मसूद प्रकरण अथवा उसकी मंशा जो वह जबरन लादना चाहता है, जिसके तहत चीन-भूटान और सिक्कम के बीच ट्राई जंक्शन सीमा का निर्माण शामिल है।

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेनाचीनइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर