कोविड रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देने में भारत दुनिया में सबसे तेज : स्वास्थ्य मंत्रालय
By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:51 IST2021-04-24T22:51:04+5:302021-04-24T22:51:04+5:30

कोविड रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देने में भारत दुनिया में सबसे तेज : स्वास्थ्य मंत्रालय
नयी दिल्ली, 24 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत केवल 99 दिन में कोविड रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक दे चुका है और यह गति दुनिया में सबसे तेज है।
मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे तक टीके की 24 लाख से अधिक खुराक दी गईं।
रात आठ बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 14,08,02,794 खुराक दी गई हैं।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत केवल 99 दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेज गति से ऐसा करने वाला देश बन गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।