लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के सात और टीके विकसित कर रहा है भारत : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 6, 2021 21:48 IST

Open in App

कोलकाता, छह फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोविड-19 के सात और नए टीके विकसित कर रहा है और देश के सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केन्द्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है और इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं है क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है। साथ ही हम और टीके विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं क्योंकि भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और लोगों और अनुसंधान की जरुरत है।’’

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल कोविड-19 का टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है और पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग