लाइव न्यूज़ :

बाघों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करने को लेकर भारत प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बृहस्पतिवार को सभी वन्यजीव प्रेमियों को बधाई दी और कहा कि बाघों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करने तथा उनके अनुकूल पारिस्थितीकी विकसित करने को लेकर भारत प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि बाघों के संरक्षण के सिलसिले में भारत की रणनीति में स्थानीय समुदायों को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी सदियों पुरानी परंपरा का भी पालन कर रहे हैं, जो हमें सिखाती है कि हमें जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों के संग समरसता के साथ रहना चाहिये, क्योंकि ये सब भी इस धरती पर हमारे साथ ही रहते हैं।’’

बांघों के संरक्षण के प्रति सचेत लोगों और सभी वन्य जीव प्रेमियों को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बाघों की वैश्विक आबादी का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा आज भी भारत में निवास करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘बाघों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वास सुनिश्चित करने तथा उनके अनुकूल पारिस्थितीकी विकसित करने को लेकर हम अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के 18 राज्यों में 51 बाघ अभियारण्य हैं और वर्ष 2018 की जनगणना के मुताबिक बाघों की आबादी में वृद्धि हुई है।

उन्होंने इस अवसर पर याद दिलाया कि बाघ संरक्षण को लेकर सेंट पीटर्सबर्ग घोषणापत्र में जो कार्यक्रम तय किया गया था, उसके मद्देनजर भारत ने बाघों की तादाद दुगुनी करने का लक्ष्य चार साल पहले ही हासिल कर लिया है।

पूरे विश्व में प्रतिवर्ष 29 जुलाई को बाघ दिवस मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी