लाइव न्यूज़ :

70वीं वर्षगांठ पर 70 कार्यक्रम करेंगे भारत-चीन, आपसी संपर्क बढ़ाने पर जोर

By भाषा | Updated: November 22, 2019 18:12 IST

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन गतिविधियों में संसदीय आदान-प्रदान शामिल है और इसके जरिए दोनों सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक संपर्क के साथ ही बीते वर्षों के दौरान बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर बैठक के दौरान निर्णय किया गया था।दोनों देशों के लोगों के बीच सभी स्तर पर आपसी संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा।

भारत और चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से 70 कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।

इस संबंध में पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर बैठक के दौरान निर्णय किया गया था। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इन गतिविधियों में संसदीय आदान-प्रदान शामिल है और इसके जरिए दोनों सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक संपर्क के साथ ही बीते वर्षों के दौरान बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच सभी स्तर पर आपसी संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों देशों के जनप्रतिनिधि, कारोबारी, शिक्षाविद्, सांस्कृतिक और युवा संगठनों के साथ ही रक्षा बल भी एक दूसरे से मिलेंगे।

इसमें कहा गया है कि तमिलनाडु और चीन के फ्युजान प्रांत के माध्यम से दोनों देशों के बीच प्राचीन जलमार्ग संबंधों के अध्ययन के लिए साझा परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। तमिलनाडु और चीन के प्रांत के बीच संबंधों का अध्ययन करने के लिए एक अकादमी की स्थापना की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ये गतिविधियां 2020-2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। चीनी पक्ष भारत में चीन-भारत व्यापार और निवेश सहयोग मंच का आयोजन करेगा। इसके साथ ही दूसरी भारत-चीन भेषज नियमन बैठक भी आयोजित की जाएगी। भारतीय पक्ष अपनी गतिविधियों के तहत चीन में औषधि क्षेत्र से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

मोदी और शी ने 11-12 अक्टूबर को मामल्लापुरम में अपनी दूसरी अनौपचारिक शिखर बैठक के दौरान कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी और व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया था।

टॅग्स :मोदी सरकारचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे