लाइव न्यूज़ :

INDIA bloc: ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक जल्द, तेजस्वी यादव ने कहा-ईडी, सीबीआई एनडीए अलायंस

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2024 15:41 IST

INDIA bloc: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक को लेकर घटक दलों के नेताओं के बीच विचार-विमर्श जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में कुछ प्रमुख निर्णय लिये जाने की उम्मीद जताई जा रही है।बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित किये जाने की संभावना जताई गई है।तारीख और तौर-तरीकों के संबंध में चर्चा हुई है।

INDIA bloc: इंडिया गठबंधन के कुछ नेताओं की वर्चुअल बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फिलहाल इस तरह की किसी भी बैठक से इनकार कर दिया और कहा कि बैठक कब और कहां होगी फिलहाल यह तय नहीं है, सभी दलों के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी सब लोगों से बात हुई है।

बैठक कब होगी कैसे होगी यह भी स्पष्ट नहीं है। वहीं, ईडी के द्वारा शिकंजा कसता देख तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई का एनडीए का साथ अलायंस है और वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि ईडी और सीबीआई की कार्रवाई न तो पहली बार है और ना ही अंतिम बार है, ये तो होना ही था सभी को पता है।

चुनाव तक ये सिलसिला तो चलता ही रहेगा। देश में जो भी जांच एजेंसियां हैं सभी दबाव में काम कर रही हैं। अब इसपर बार बार सफाई देने का कोई मतलब नहीं रह गया है। अब तो सारा एजेंसी यूज टू हो गया है। इन लोगों को अपना काम छोड़कर पॉलिटिकल काम करना है। ये तो एक तरह से एनडीए का एलायंस ही न है। एनडीए में तो कोई बड़ी पार्टी है नहीं तो मेजर पार्टी यही लोग न हैं।

उन्होंने कहा कि मीडिया के द्वारा सिर्फ तीन चीज पूछे जाते हैं- हिंदू, मुस्लिम और जांच एजेंसी। और कोई मुद्दा है ही नहीं। चुनाव आएगा तो इस तरह के मुद्दे हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद आते रहेंगे। सीएए का लागू होने पर उन्होंने कहा कि जब तक कुछ आ नहीं जाता है हाउस में तब तक इस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती कभी-कभी कुछ होता है कि गुब्बारा उड़ा दिया जाता है लेकिन कुछ निकलता नहीं है।

तेजस्वी से जब पूछा गया की राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने जाएंगे आपको निमंत्रण मिला है क्या उन्होंने कहा कि हमारे घर में ही मंदिर है अभी तो मैं तिरुपति बालाजी से ही आया हूं। मुंडन भी तिरुपति बालाजी के यहां से करा कर आएं हैं। वहीं तेजस्वी यादव से पूछा गया कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं इसको लेकर क्या कहेंगे? इस सावल से तेजस्वी बचते दिखे।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर