लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान से कहा- भारतीय श्रद्धालुओं से 20 डॉलर सेवा शुल्क नहीं वसूला जाए

By भाषा | Updated: October 18, 2019 05:49 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सेवा शुल्क को छोड़ कर भारत और पाकिस्तान गलियारे के विषय पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने गुरूवार को पाकिस्तान से कहा कि वह करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 20 डॉलर का सेवा शुल्क वसूलने पर जोर नहीं दे।भारत ने उम्मीद जतायी कि करतारपुर गलियारे के परिचालन के लिए दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

भारत ने गुरूवार को पाकिस्तान से कहा कि वह करतारपुर जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं से प्रति व्यक्ति 20 डॉलर का सेवा शुल्क वसूलने पर जोर नहीं दे। साथ ही, उम्मीद जतायी कि करतारपुर गलियारे के परिचालन के लिए दोनों देशों के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि सेवा शुल्क को छोड़ कर भारत और पाकिस्तान गलियारे के विषय पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के साथ विभिन्न दौर की वार्ता के बाद हमलोग सेवा शुल्क के मामले को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान सभी श्रद्धालुओं पर 20 डालर (करीब 1420) रुपये का सेवा शुल्क लगाने पर जोर दे रहा है।’’ कुमार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से कहा है कि वह श्रद्धालुओं के हित में सेवा शुल्क नहीं लगाये ।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि समझौता संपन्न हो जाएगा और इस महान अवसर के लिए समय पर इस पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।’’

शुरूआती योजना के मुताबिक दोनों देशों को नवंबर के प्रथम पखवाड़े में समझौते पर हस्ताक्षर करना था, ताकि यह गलियारा गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश वर्ष मनाये जाने के वक्त खुल जाए। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं