लाइव न्यूज़ :

INDIA alliance meet in Mumbai: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में 28 राजनीतिक दलों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे, पवार ने कहा- बीएसपी नेता मायावती बीजेपी के साथ संपर्क में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2023 16:47 IST

INDIA alliance meet in Mumbai: रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘इंडिया’ जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर मुफ्त में भी दे सकती है। हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में 28 राजनीतिक दलों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

INDIA alliance meet in Mumbai: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक मुंबई में होने जा रही है। विपक्षी नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति पर चर्चा करेंगे। पटना और बेंगलुरु के बाद इस गठबंधन की तीसरी बैठक है।

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में 28 राजनीतिक दलों के 63 प्रतिनिधि भाग लेंगे। बीएसपी नेता मायावती बीजेपी के साथ संपर्क में हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि भारत गठबंधन की बैठक महाराष्ट्र में होने जा रही है।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘इंडिया’ जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, भाजपा सरकार गैस सिलेंडर मुफ्त में भी दे सकती है। हमारी विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना है। बेंगलुरु में हम 26 (पार्टियाँ) थे, यहाँ यह 28 (पार्टियाँ) हो गई हैं, जैसा भारत बढ़ेगा, वैसा ही चीन पीछे हटेगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक पर कहा, "हम लोकतंत्र को बचाने और भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। एजेंडे पर चर्चा की जाएगी और हम उसी के अनुसार आगे की चीजें तय करेंगे।"

कर्नाटक की राजधानी में पिछले महीने हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि विपक्ष 2024 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा और कामयाब होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है।

गठबंधन की पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया। मुंबई में बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘इंडिया’ का संयोजक बनाए जाने संबंधी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है और वह सबको एकजुट करना चाहते हैं।

टॅग्स :शरद पवारमुंबईममता बनर्जीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत