लाइव न्यूज़ :

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 13 सदस्यीय समन्वय समिति का गठन किया, ये लोग शामिल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 1, 2023 15:37 IST

INDIA Alliance: 13 सदस्यीय समिति सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी, सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती भी इंडिया ब्लॉक समन्वय पैनल का हिस्सा हैं।आगामी लोकसभा चुनाव जहां तक ​​संभव हो मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। 

INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के नेता अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने के लिहाज से ठोस खाका तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में होने की उम्मीद है। 

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 13 सदस्यीय समन्वय समिति को अंतिम रूप दिया है। केसी वेणुगोपाल, शरद पवार, एमके स्टालिन, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, हेमंत सोरेन, संजय राउत, राघव चड्ढा, डी राजा, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती इंडिया ब्लॉक समन्वय समिति में हैं।

मुंबई में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। हम लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का संकल्प लेते हैं। सूत्रों का कहना है कि 13 सदस्यीय समिति सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था के रूप में कार्य करेगी, सीट बंटवारे पर काम शुरू करेगी। ‘इंडिया’ गठबंधन की समन्वय समिति 30 सितंबर तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगी।

‘इंडिया’ गठबंधनः 13 सदस्यीय समन्वय समिति-

1ः के.सी. वेणुगोपाल (कांग्रेस)

2ः शरद पवार (एनसीपी)

3ः एम.के. स्टालिन (डीएमके)

 4ः तेजस्वी यादव (राजद)

5ः अभिषेक बनर्जी (टीएमसी)

6ः हेमंत सोरेन (जेएमएम)

7ः संजय राउत ( शिवसेना (यूबीटी)

8ः राघव चड्ढा (आप)

9ः डी. राजा ( भाकपा)

10ः उमर अब्दुल्ला (एनसी)

11ः महबूबा मुफ्ती (पीडीपी)

12ः जावेद खान (सपा)

13ः राजीव रंजन सिंह ( जदयू)।

विपक्षी गठबंधन की यह तीसरी बैठक है। पहली बैठक जून में पटना में, जबकि दूसरी बैठक जुलाई में बेंगलुरु में हुई थी, जहां इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) नाम दिया गया। गठबंधन का एक लोगो भी जारी किया गया।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) ने शुक्रवार को 13 सदस्यीय समिति गठित की जिसमें कई दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि यह समन्वय समिति ही गठबंधन की सर्वोच्च इकाई के रूप में काम करेगी।

सूत्रों ने बताया कि इस समिति में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिवसेन (यूबीटी) के नेता संजय राउत, आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी. राजा, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

इसमें जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान भी शामिल किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 30 सितंबर तक सीटों के तालमेल का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विपक्षी गुट ने दावा किया था कि उसने दो और क्षेत्रीय दलों को शामिल करके अपना विस्तार किया है और इसके घटक दलों की संख्या 28 हो गयी है। गठबंधन में महाराष्ट्र की वामपंथी पार्टी ‘पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (पीडब्ल्यूपी) और एक अन्य क्षेत्रीय पार्टी शामिल हुई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, राकांपा नेता शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल थे।

बैठक में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी उपस्थित रहे।

टॅग्स :कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?