लाइव न्यूज़ :

Goa Election Result 2022: गोवा में जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भाजपा को दिया समर्थन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2022 17:14 IST

गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई छोटे और क्षेत्रीय दलों ने 40 सीटों के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी, जिसके कारण राज्य में मुकाबला बहुकोणीय हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता गोवा में सरकार बनाने के लिए आज राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगेगोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं, भाजपा ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली हैसाल 2022 के चुनाव में गोवा के कुल 301 उम्मीदवारों मैदान में है

गोवा: बिचोलिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि साल 2022 के चुनाव में भाजपा 20 से ज्यादा सीटें जीत दर्ज करने जा रही है। फिलहाल गोवा में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।

गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई छोटे और क्षेत्रीय दलों ने 40 सीटों के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी, जिसके कारण राज्य में मुकाबला बहुकोणीय हो गया था।

गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा की बढ़त अब 20 सीटों पर हो गई है। कांग्रेस+ 12 सीटों पर लड़ कर रहा है। आप और टीएमसी 2-2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 4 सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है।

गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2017 में लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलिय विधायकों के सहयोग से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई।

इससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस ने नतीजों से तीन दिन पहले होटल में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार गोवा में मौजूद हैं, वहीं गोवा भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडनवीस भी गोवा में मौजदू हैं।

इस बार गोवा के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा है। जिसमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 37, आम आदमी पार्टी के 39, तृणमूल कांग्रेस के 26, एमजीपी के 13 और 68 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

गोवा के 11.56 लाख मतदाता इन प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला करेंगे, जो इस समय EVM से बाहर आ रहे हैं। 

टॅग्स :परिणाम दिवसपरिणाम दिन विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022गोवाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?