लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी डीपी, तिरंगे की लगाई तस्वीर, लोगों से भी ऐसा करने की अपील

By विनीत कुमार | Updated: August 2, 2022 09:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के अपने तमाम अकाउंट्स की डीपी बदल ली। इसमें अब तिरंगे की तस्वीर लगी है। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के मौके को देखते हुए पीएम मोदी ने अन्य लोगों से भी ऐसा करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो में तिरंगा लगाया।पीएम मोदी ने 2 से 15 अगस्त के बीच सभी को सोशल मीडिया पर 'तिरंगे' को अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाने की भी अपील की।भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए चल रहा है 'हर घर तिरंगा' अभियान भी।

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्विटर और फेसबुक सहित अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी को बदलते हुए वहां 'तिरंगा' (राष्ट्रीय ध्वज) लगा दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऐसा ही किया है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों से भी 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर 'तिरंगे' को अपनी प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करके "हर घर तिरंगा" को एक जन आंदोलन बनाने की अपील की।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'आज 2 अगस्त विशेष है! ऐसे समय में जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे का जश्न मनाने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी को ऐसा ही करने के लिए आग्रह करता हूं।'

पीएम मोदी ने साथ ही एक और ट्वीट कर पिंगाली वेंकैया को भी उनकी जयंती पर याद किया। उन्हें ही राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने का श्रेय जाता है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं महान पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हमें तिरंगा देने के उनके प्रयासों के लिए हमारा देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा, जिस पर हमें बहुत गर्व है। तिरंगे से शक्ति और प्रेरणा लेते हुए हम राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करते रहें।'

बताते चलें कि 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का ही हिस्सा है। इस अभियान का मकसद लोगों को भारत की आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए अपने घरों, दुकानों, ऑफिस आदि में 'तिरंगा' फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

पीएम मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी इस अभियान जिक्र किया था और कहा था कि भारत एक गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए तैयार है क्योंकि यह आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीअमित शाहAmrit Mahotsavट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?