लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः गहलोत ने कहा- विकास में कांग्रेस की सरकारों ने बहुत बड़ा योगदान दिया, कुछ ताकतें इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 13:41 IST

देश में आईआईटी, आईआईएम, इसरो जैसे बड़े संस्थानों की स्थापना की गई और ढांचागत विकास के जरिये एक क्रांति की शुरुआत ने देश के विकास की राह प्रशस्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार ने मनरेगा, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार दिया। मौजूदा केन्द्र सरकार ने आरटीआई को कमजोर करने का प्रयास किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की नीतियों के कारण, अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। इसमें कोई निवेश नहीं है, रोजगार सृजन एक बड़ी चुनौती है।आजादी के बाद देश में लोकतंत्र मजबूत रहा और आज देश जहाँ खड़ा है वह पूर्व सरकारों के योगदान के कारण है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि देश के विकास में कांग्रेस की सरकारों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। बुनियादी ढांचे का निर्माण कर देश के लिये विकास की राह प्रशस्त की है।

जयपुर के सवाईमानसिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में प्रत्येक सरकार का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसा माहौल पैदा किया गया कि देश का हर विकास केवल 2014 के बाद हुआ है, यह सही नहीं है क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के ढांचागत विकास की नींव रखी थी।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि देश में कुछ ताकतें इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था नीचे गिर रही है, कोई निवेश नहीं है और बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही है।

केन्द्र सरकार को अर्थ व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिये कदम उठाने चाहिए। गहलोत ने कहा, ''जवाहर लाल नेहरू ने विकास की नींव रखी थी। बड़े बांधों की परियोजनाएं, नहरों का काम शुरू किया था। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिये अपने प्राण न्योछावर कर दिये। इन सभी नेताओं ने देश के विकास में अपना योगदान दिया है।''

उन्होंने कहा कि देश में आईआईटी, आईआईएम, इसरो जैसे बड़े संस्थानों की स्थापना की गई और ढांचागत विकास के जरिये एक क्रांति की शुरुआत ने देश के विकास की राह प्रशस्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व की यूपीए सरकार ने मनरेगा, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार दिया। मौजूदा केन्द्र सरकार ने आरटीआई को कमजोर करने का प्रयास किया है।

केंद्र की नीतियों के कारण, अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। इसमें कोई निवेश नहीं है, रोजगार सृजन एक बड़ी चुनौती है और केंद्र को अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में लोकतंत्र मजबूत रहा और आज देश जहाँ खड़ा है वह पूर्व सरकारों के योगदान के कारण है।

देश में ऐसी धारणा बनाने का प्रयास किया गया कि देश का विकास 2014 के बाद हुआ है जो सच नहीं है। दूरदर्शी नेताओं के योगदान के कारण यह सब संभव हो पाया है। विधानसभा अध्‍यक्ष डा. सी. पी. जोशी ने विधानसभा भवन प्रांगण में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया।

इस अवसर पर जोशी ने कहा कि आजादी की कल्‍पना करने वाले स्‍वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बाद भारत के जिस संविधान की संरचना की गई उसके प्रति देश के हर नागरिक को समर्पित होना चाहिए । उन्‍होंने कहा,‘‘ भारतवासी अधिकारों के साथ साथ कर्तव्‍यों के प्रति भी जागरूक होंगे तो मुझे आशा है कि हम आने वाले समय में संसदीय लोकतंत्र के माध्‍यम से विकास की दिशा में मजबूती से आगे बढेंगे और दुनिया में भारत देश को बुलंदियों पर पहुँचाने में कामयाब होंगे।’’

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। पायलट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के कमजोर, पिछड़े व गरीब वर्ग का कल्याण करना आज सबसे बड़ी चुनौती है और कांग्रेसजनों को इस कसौटी पर खरा उतरना है।

आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याएं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए खतरा है। इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि अलगाववादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर देश को अक्षण्णु बनाये रखें। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया