लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः दिल्ली पुलिस ने गश्त तेज की, विध्वंस रोधी जांच शुरू, सुरक्षा कड़ी, साइबर कैफे मालिकों पर नजर 

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:27 IST

Independence Day: साइबर कैफे के मालिकों के बीच जागरूकता, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन अभियान सभी थाने चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों एवं आपराधिक मंसूबों पर नजर रखने का काम करें।मॉल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वरिष्ठ अधिकारी निरंतर गश्त कर रहे हैं।

Independence Day:स्वतंत्रता दिवस से पहले, दिल्ली पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को विफल करने के लिए गश्त बढ़ा कर, विध्वंस रोधी जांच शुरू कर और अंतर-राज्यीय सीमाओं पर अतिरिक्त चौकियां स्थापित कर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आतंकवाद रोधी उपायों के तहत पुलिस की मौजूदगी में वृद्धि, खतरा संभावित स्थानों पर गहन जांच, होटलों एवं अतिथि घरों की तलाशी, सिम कार्ड एवं सेंकेंड हैंड कार विक्रेताओं और साइबर कैफे के मालिकों के बीच जागरूकता, किरायेदारों और घरेलू सहायकों का सत्यापन अभियान सभी थाने चला रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले शनिवार को अपनी पहली अपराध समीक्षा बैठक में दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने अधिकारियों को रेहड़ी-पटरीवालों, छोटे दुकानदारों एवं ऑटो ड्राइवर के साथ ‘बड़े पैमाने’ पर सहयोग के लिए एक रूपरेखा तैयार करने को कहा था, ताकि वे आतंकवादियों एवं आपराधिक मंसूबों पर नजर रखने का काम करें।

उन्होंने कहा,‘‘ जमीनी स्तर पर ये आम लोग ‘हमारी ताकत बढ़ाने के लिए’ चौकन्ना रह सकते हैं और लोगों के व्यापक सहयोग एवं भागीदारी के साथ शहर को सुरक्षित बनाने में हमारी सामुदायिक पुलिस व्यवस्था का हिस्सा हो सकते हैं।’’ अधिकारियों ने बताया कि जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों या घरेलू सहायकों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गयी है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा , ‘‘ मॉल एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां वरिष्ठ अधिकारी निरंतर गश्त कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। जो सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है, तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नये सीसीटी कैमरे लगाये जा रहे हैं।

मॉलों एवं बाजारों में विध्वंस रोधी जांच की जा रही है।’’ पुलिस ने कहा कि वाहनों की तलाशी की जा रही है। साथ ही, सीमावर्ती राज्यों के समकक्ष पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल कायम कर सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा कड़ी की जा रही है क्योंकि हजारों किसान केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। 

स्वतंत्रता दिवस से पहले सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी: जम्मू एसएसपी

पिछले एक महीने में ड्रोन गतिविधियां बढ़ जाने के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने और इस (स्वतंत्रता दिवस) समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आर एस पुरा सेक्टर का दौरा किया एवं वहां की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद कोहली ने कहा, ‘‘ हमने अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिया है और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए विशेष तलाशी चौकियां स्थापित की हैं, रात में गश्त बढ़ा दी है एवं जमीनी स्तर पर सत्यापन कार्य भी कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि ड्रोन गतिविधियों ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था के सामने चुनौतियां पेश की हैं लेकिन उससे निपटने के लिए जरूरी उपाय किये गये हैं। हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सीमापर से ड्रोन गतिविधियां पिछले एक साल में बढ़ गयी हैं लेकिन जब दो ऐसे ड्रोनों का इस्तेमाल 27 जून को यहां भारतीय वायुसेना के स्टेशन पर बम गिराने के लिए किया गया तो एक बड़ी अन्य चुनौती सामने आ गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ हमने कई मौकों पर ड्रोन से गिरायी गयी चीजें बरामद कर ली हैं एवं हमने कई ड्रोन मार भी गिराये हैं एवं उन्हें बरामद किया है। हम.. इस चुनौती का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए विश्वास से भरे हैं। ’’

पिछले महीने पुलिस ने जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र कानचक में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया एवं पांच किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया। पिछले कई महीनों के दौरान सुरक्षाबलों ने इन ड्रोनों के जरिए गिराये गये विस्फोटक उपकरण , पिस्तौल, राइफल, बम आदि बरामद किये हैं। ये ड्रोन सीमापार से संचालित किये जाते हैं। 

टॅग्स :दिल्लीस्वतंत्रता दिवसपाकिस्तानआतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos