लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर जश्न में डूबा देश, शिवपॉर्क में लोगों ने किया तिरंगे को सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2025 15:37 IST

Independence Day 2025: देश को हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र पर गर्व है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ गए हैं... आने वाले दिनों में वह भारत लौट आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है।स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है।

नई दिल्लीः देश आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परंपरा के अनुसार तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किय। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से अपना 12वां लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया। पीएम मोदी ने आज 79 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले वीर जवानों को स्वतंत्रता संग्रामियो को कोटि-कोटि नमन। जय हिंद- जय भारत।

दिल्ली में सभी जगह स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। पश्चिमी दिल्ली में स्थित ककरौला के शिवपॉर्क गली नंबर-1 में भी झडांतोलन किया गया। बच्चे के साथ पूरे सोसायटी के लोग राष्ट्रगान पर झूमे। इसके साथ मिठाई और लड्डू वितरण किया गया। आरडब्लयू के प्रधान प्रेम दास जी ने झडांतोलन किया और जन गण मन से साथ तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर ममता सिंह, सविता चंदेल, अनामिका कुमारी, जीतेंद्र जैन, अशोक जी, सुरेश जी, राजेंद्र चंदेल, नंद कुमार, अनिल सिंह, चंद्रा चौधरी, दुर्गा यादव, राबिन गिल, हंस राज, नितिन, राजेश, अनिल जी, लंबा जी सहित कई लोग उपस्थित रहे और एक-दूसरे को बधाई दी। 

पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को कहा कि भारत अब परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा और दुश्मन को करारा जवाब देगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अब उसने आतंकवादियों और आतंकवाद को पोषित करने वालों के बीच कोई अंतर न करने की एक "नई सामान्य स्थिति" स्थापित कर दी है।

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहा है और अपने स्वदेशी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र पर गर्व है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से वापस आ गए हैं... आने वाले दिनों में वह भारत लौट आएंगे।’’

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्लीPoliceनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी