लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में निजी बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:23 IST

Open in App

रायपुर, 13 जुलाई छत्तीसगढ़ में यात्री किराए में बढ़ोतरी सहित अपनी दो मांगों को लेकर मंगलवार से निजी बस मालिकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राज्य के निजी बस संचालकों ने यात्री किराए में बढ़ोतरी समेत दो मांगों को लेकर आज से हड़ताल शुरू कर दी है।

महासंघ ने बताया कि बसों की हड़ताल के शुरू होने के बाद से राज्य भर में संचालित लगभग 12 हजार निजी बसों का परिवहन बंद कर दिया गया है। बसों की हड़ताल के कारण राज्य के प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत अन्य शहरों में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से बस स्टैंड पहुंचे एक यात्री ने बताया कि वह मुंबई से एक विमान से रायपुर पहुंचने के बाद बिलासपुर के लिए बस में सवार होने के लिए बस स्टैंड पहुंचा क्योंकि उसे हड़ताल की सूचना नहीं थी।

यात्री ने बताया कि टैक्सी और कार वाले अधिक रकम की मांग कर रहे हैं।

इसी तरह एक अन्य यात्री ने बताया कि उन्हें सरायपाली (महासमुंद जिला) के लिए दो हजार रुपए में एक टैक्सी किराए पर लेनी पड़ी जबकि रायपुर से सरायपाली के लिए बस टिकट की कीमत लगभग 250 रुपए है।

इस बीच रायपुर समेत राज्य के कई जिलों में निजी बस संचालक संघ ने धरना दिया।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ से अध्यक्ष सैय्यद अनवर अली ने कहा कि परिवहन में लगी सभी 12 हजार बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक वह हड़ताल जारी रखेंगे।

अली ने कहा कि महासंघ ने राज्य सरकार को पहले ही बता दिया है कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण लॉकडाउन और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद से बस संचालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को महासंघ की मांगों पर विशेष रूप से यात्री किराए में बढ़ोतरी पर विचार करना चाहिए।

अली ने कहा कि महासंघ की दूसरी मांग उस नियम को रद्द करने की है जिसमें कहा गया है कि केवल दो महीने तक उपयोग में नहीं आने वाले वाहनों के कर के भुगतान में छूट दी जाएगी।

अली ने बताया कि वर्ष 2009 में (राज्य में भाजपा सरकार के दौरान) बनाए गए नियम के अनुसार वाहन संचालकों को उन वाहनों का भी टैक्स देना होता है जो दो महीने से अधिक समय तक उपयोग में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के शुरू होने के बाद से पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान कई निजी बसों का संचालन दो महीने से अधिक समय से नहीं किया गया है। इसलिए बस संचालक इस नियम को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो