लाइव न्यूज़ :

किसानों से गन्ना खरीद की कीमत बढ़ाएं : प्रियंका गांधी ने सरकार से कहा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 11:16 IST

Open in App

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने किसानों से गन्ने की खरीद का मूल्य बढ़ाने का सरकार से आग्रह करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले तीन वर्षों में इन कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है जबकि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार हर महीने एलपीजी के दाम बढ़ा रही है और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें तीन-चार महीनों में 60 से 70 बार बढ़ चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने हैशटैग ‘महंगे दिन’ और ‘गन्ने के दाम बढ़ाओ’ के साथ ट्वीट किया, “लेकिन तीन वर्षों से किसानों के लिए गन्ने की कीमतें नहीं बढ़ीं ।” कांग्रेस नेता ने पिछले हफ्ते भी यह मुद्दा उठाया था और कहा था कि किसानों के लिए डीजल एवं बिजली की कीमतों में नियमित बढ़ोत्तरी के बावजूद गन्ने की कीमत में पिछले तीन वर्षों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?