लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कांग्रेस विधायक के यहां दूसरे दिन भी जारी रही आयकर की छापेमारी, मिले हैं अहम सबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2022 19:14 IST

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और कोल व्यवसायी अजय सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी व सीआरपी जवान जमे हुए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच पड़ताल लगाता चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फुसरो शाखा से पैसे गिनने की मशीन अजय सिंह के आवास पर मंगाई गई: सूत्रआयकर विभाग के अधिकारियों की जांच पड़ताल लगातार चल रही है

रांची:झारखंडकांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह और कोयला कारोबारी अजय सिंह के आवास पर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी आयकर की छापेमारी जारी रही। पिछले 30 घंटे से ज्यादा वक्त से जारी छापेमारी ने हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फुसरो शाखा से पैसे गिनने की मशीन अजय सिंह के आवास पर मंगाई गई है। 

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह और कोल व्यवसायी अजय सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी व सीआरपी जवान जमे हुए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों की जांच पड़ताल लगातार चल रही है। ये छापे हेमंत सोरेन के तीन सप्ताह बाद ईडी के सामने प्रस्तुत होने की मांग के बाद पड़े हैं। 

दरअसल, ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन पट्टा मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिस पर सोरेन ने ईडी के सामने उपस्थित होने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा है। जयमंगल सिंह की मां रानी सिंह का कहना है कि हमलोग आयकर विभाग के अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग और ईडी ने शुक्रवार को राज्य के नेताओं, व्यापारियों, अफसरों और बिल्डरों के कुल 67 ठिकानों पर छापा मारा था। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की सूचना के बाद नेताओं, छोटे-बड़े व्यापारियों के कुल 55 ठिकानों पर छापा मारा। इसमें कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, कोयला व्यापारी अजय सिंह, शाह ब्रदर्स और लार्ड्स इंफ्रा का नाम शामिल हैं। 

सूत्रों के अनुसार विधायक अनूप सिंह के ठिकानों से मिले दस्तावेज से जानकारी मिली है कि कोयला क्षेत्र में उनकी एक दिन की औसत आमदनी एक करोड़ रुपये है। विधायक के घर और उनके करीबियों के ठिकानों से मिली नकदी भी एक करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। 

टॅग्स :कांग्रेसझारखंडप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"