लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: इनकम टैक्स का छापा, 220 करोड़ रुपए की बेनामी आय का लगा पता, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 28, 2021 10:40 IST

इनकम टैक्स विभाग ने तमिलनाडु के टाइल्स और सैनेटरीवेयर का निर्माण और बिक्री करने वाले एक ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा है।

Open in App
ठळक मुद्देटाइल्स और सैनेटरीवेयर निर्माण एवं बिक्री से जुड़े एक ग्रुप पर इनकम टैक्स विभाग का छापा तमिलनाडु, गुजरात और कोलकाता में कुल 20 स्थानों पर मारे गए छापे, 8.30 करोड़ रुपए जब्तआयकर विभाग के अनुसार अब तक कुल 220 करोड़ बेनामी आय का पता लगा है, 50 प्रतिशत लेन देन का कोई रिकॉर्ड नहीं

नयी दिल्ली:आयकर विभाग ने टाइल्स और सैनेटरीवेयर निर्माण एवं बिक्री से जुड़े तमिलनाडु के एक समूह के ठिकानों पर छापा मारकर करीब 220 करोड़ रुपए की बेनामी आय का पता लगाया है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ये छापे 26 फरवरी को तमिलनाडु, गुजरात और कोलकाता में कुल 20 स्थानों पर मारे गए। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि टाइल्स और सैनेटरीवेयर का निर्माण और बिक्री करने वाले एक समूह के ठिकानों पर छापे के दौरान 8.30 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

यह दक्षिण भारत में टाइल्स के कारोबार का ‘‘प्रमुख’’ समूह है। बयान में दावा किया गया, ‘‘ छापे के दौरान पाया गया कि टाइल्स की खरीद और बिक्री का कोई लेखा-जोखा नहीं है। ऐसे लेन देन, जिनका कहीं लेखा जोखा नहीं है, उसका पता क्लाउड के सॉफ्टवेयर के जरिए लगाया गया।’’

बयान में कहा गया कि छापे के दौरान पाया गया कि 50 प्रतिशत लेन देन का कोई रिकॉर्ड नहीं है। सीबीडीटी ने कहा, ‘‘अब तक कुल 220 करोड़ बेनामी आय का पता लगा है।’’

शनिवार देर रात जारी बयान में कहा गया कि छापे की कार्रवाई अभी चल रही है। कर विभाग के लिए नीति निर्माण करने वाले सीबीडीटी ने कहा कि वह मतदाताओं को लुभाने के लिए धन के इस्तेमान पर रोक लगाने और इस पर निगरानी रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विभाग ने कहा कि वह इस बात का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में बेनामी नकदी का स्रोत क्या है और इसे कहां भेजा जाता है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :आयकर विभागतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?