लाइव न्यूज़ :

देश की 50% आबादी से ज्यादा दौलत 0.1% अमीरों के पास: रिपोर्ट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 18:08 IST

मोदी सरकार की तमाम को कोशिशों के बावजूद भी भारत की आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है।

Open in App

मोदी सरकार की तमाम को कोशिशों के बावजूद भी भारत की आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है। इस पर 1980 से कोई भी सरकार ब्रेक नहीं लगा पा रही है। वर्ल्ड इनेक्वलिटी लैब की ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत में आर्थिक असमानता ऐतिहासिक रूप से उच्च स्तर पर पहुंच गई है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 0.1 फीसद सबसे अमीर लोगों की संपदा 50 फीसद सबसे गरीब आबादी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा पहुंच गई है। वहीं, 1947 में देश आजाद होने के बाद 30 सालों तक असमानता कम हुई थी। 

वर्ल्ड इनेक्वलिटी लैब की यह रिपोर्ट अर्थशास्त्री फैकुंडो एलवारेडो, लुकास चैनसेल, थॉमस पिकेटी, इमैनुअल सैज और गैब्रियल जुकमैन ने तैयार की है। इसमें इन्होंने पिछले 40 वर्षों में वैश्विक असमानता के प्रभाव को दर्शाया है। 

यह अध्ययन आय और संपदा में असमानता के सबसे बड़े आंकड़ों पर किया गया है। इसका सीधा मतलब वैश्विक स्तर पर आर्थिक असमानता को लेकर लोकतांत्रिक बहस के जरिए इन तथ्यों से दुनिया को अवगत कराना है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2014 में भारत में केवल एक फीसदी लोगों की आमदनी का राष्ट्रीय आय में 22 फीसदी हिस्सा था. वहीं 10 फीसदी धनी लोगों की आमदनी की भागीदारी राष्ट्रीय आय में 56 फीसदी दर्ज की गई थी। 

वहीं वर्ल्ड इनेक्वलिटी लैब की रिपोर्ट में इस श्रेणी में तीन अन्य देश भी शामिल हैं, जिनमें अमेरिका, चीन और रूस हैं। इसके अलावा यूरोप को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र माना गया है। यह सबसे ज्यादा कमाने वाला समूह देशों की कुल आय में 37 फीसद हिस्सा रखता है।

टॅग्स :बिज़नेसबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीआर्थिक असमानता
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?