लाइव न्यूज़ :

छिन सकते हैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित इन माननीयों के सरकारी बंगले

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 7, 2018 15:24 IST

गोपाल सुब्रमण्यम ने अपने सुझावों में तर्क देते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार पद से हटने के बाद पूर्व नेताओं को सरकारी आवास दिया जाना कानून का उल्लंघन है।

Open in App

भारत के पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री सहित अन्य माननीयों की मुश्किलें बढ़ सकती है। पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्‍यम ने सर्वोच्‍च पदों पर रहे लोगों को आवास मुहैया कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सुझाव दिए हैं। यदि इन सुझावों को मा लिया जाता है तो पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा सहित सर्वोच्‍च पदों पर रहे अन्य माननीय लोगों को अपना सरकारी बंगला खाली करना पड़ सकता है। 

जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस नवीन सिन्‍हा की पीठ ने इस मामले में दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 अगस्‍त, 2017 को गोपाल सुब्रमण्‍यम को एमिकस क्‍यूरे (न्‍याय मित्र) नियुक्‍त किया था। काफी विचार विमर्श के बाद उन्होंने अदालत के सामने कुछ सुझाव पेश किए हैं।

सुब्रमण्यम ने अपने सुझावों में तर्क देते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 14 के अनुसार पद से हटने के बाद पूर्व नेताओं को सरकारी आवास दिया जाना कानून का उल्लंघन है। पब्लिक प्रॉपर्टी को साधारण नागरिक को नहीं दिया जा सकता, जैसा कि पहले लोगों को दिया जाता रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इन सुझावों में गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा है कि एक बार जब पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपने पद से हट जाते हैं तो उनके पब्लिक ऑफिस के साथ ही आवास को भी वापस ले लेना चाहिए क्योंकि पद से हटने के बाद ये लोग साधारण नागरिक की तरह जीवन यापन करते हैं, लिहाजा इन्हें विशेष सुविधाएं नहीं दी जानी चाहिए।

हालांकि उन्होंने अपने सुझाव में यह बात भी कही कि पेंशन, प्रोटोकॉल के अलावा अन्य सुविधाएं पहले की तरह जारी रहनी चाहिए।इस मामले में जस्टिस गोगोई और आर भानुमती की बेंच ने शुक्रवार को सुनवाई की। माना जा रहा है कि 16 जनवरी होने वाली अगली सुनवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित अन्य माननीयों के आवास पर फैसला दिया जा सकता है।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईमनमोहन सिंहप्रणब मुख़र्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

कारोबार11 वर्षों में 20 लाख से अधिक लंबित पदोन्नतियों को मंजूरी?, 2004 से 2014 की अवधि में 7.22 लाख नियुक्तियां और 2014 के बाद से संख्या बढ़कर 10.96 लाख

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos