लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों की वार्ता में कश्मीर का जिक्र आया, कहा-स्थिति पर “विश्वास और खुले मन से” चर्चा

By भाषा | Updated: January 13, 2020 16:03 IST

फ्रांसीसी दूतावास द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया, “विश्वास और खुलेपन की भावना, जो उनके रिश्ते की विशेषता है, के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री ने कश्मीर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की, जिस पर फ्रांस की करीबी नजर रहती है।”

Open in App
ठळक मुद्देमोदी व मैक्रों के बीच हुई बातचीत के बाद शुक्रवार को जारी एक बयान में कश्मीर का जिक्र नहीं था।दोनों नेताओं ने परस्पर हित से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर चर्चा की।

फ्रांस सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर में स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों के बीच फोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कश्मीर में स्थिति पर “विश्वास और खुले मन से” चर्चा की जो द्विपक्षीय संबंधों की विशेषता है। फ्रांसीसी दूतावास द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया, “विश्वास और खुलेपन की भावना, जो उनके रिश्ते की विशेषता है, के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री ने कश्मीर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की, जिस पर फ्रांस की करीबी नजर रहती है।”

भारत सरकार द्वारा मोदी व मैक्रों के बीच हुई बातचीत के बाद शुक्रवार को जारी एक बयान में कश्मीर का जिक्र नहीं था। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “दोनों नेताओं ने परस्पर हित से जुड़े द्विपक्षीय मुद्दों के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर चर्चा की।”

सरकार ने पिछले हफ्ते 15 विदेशी राजदूतों को जम्मू कश्मीर का दौरा कराया था। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इस दौरे का मकसद यह था कि वे अनुच्छेद 370 के रद्द होने के बाद “क्षेत्र में स्थिति समान्य बनाने के लिये किये जा रहे प्रयासों को देख सकें।” यूरोपीय देशों के राजदूत इस समूह का हिस्सा नहीं थे।

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०फ़्रांसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव