लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट के बीच लोगों को विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्र से सावधान रहना चाहिए : आरएसएस

By भाषा | Updated: April 24, 2021 20:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने लोगों से भारत विरोधी और विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्रों से सावधान रहने की अपील करते हुए दावा किया कि ऐसी ताकतें कोविड -19 की दूसरी लहर के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों का लाभ उठाकर देश में नकारात्मकता और अविश्वास का माहौल बना सकती हैं ।

आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेस होसबाले ने संघ और स्वयंसेवकों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इन चुनौतियों से निपटने में आगे आने को कहा ।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के कारण अनेक राज्यों में गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है । कई राज्यों में अस्पतालों में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी के संकट का सामना सामना करना पड़ रहा है ।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए। वहीं, 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई।

आरएसएस के बयान में होसबाले के हवाले से कहा गया है, ‘‘ ऐसी स्थिति में संभव है कि भारत विरोधी शक्तियां लाभ उठाकर देश में नकारात्मकता और अविश्वास का वातावरण बनाए। ऐसे में लोगों को विध्वंसकारी शक्तियों के षड्यंत्रों से सावधान रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ता समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए देशभर में विभिन्न प्रकार की सेवाओं को सक्रिय रूप से चला रहे हैं।

संघ की ओर से सरकार्यवाह ने मीडिया सहित समाज के सभी वर्गो से आग्रह किया कि समाज में सकारात्मक माहौल एवं उम्मीद बनाये रखने में योगदान करें।

उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय है, उन्हें संयमित और सतर्क रहना चाहिए।’’

होसबाले ने कहा कि इस बार महामारी की स्थिति अधिक गंभीर है लेकिन समाज की शक्ति काफी अधिक है । बड़े से बड़े संकट से निपटने में हमारी क्षमता के बारे में दुनिया को पता है । हमारा दृढ़ मत है कि संयम बनाये रखकर और अनुशासन एवं आपसी सहयोग के साथ हम स्थिति से निपट लेंगे।

संघ के नेता ने लोगों से मास्क पहनने, साफ सफाई रखने, सामाजिक दूरी बनाने, आयुर्वेदिक काढ़ा पीने, टीकाकरण पर जोर देने को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले