लाइव न्यूज़ :

एमेराल्ड कोर्ट परियोजना मामले में उच्चतम न्यायालय ने कहा, मानदंडों के उल्लंघन में नोएडा के अधिकारियों की ''मिलीभगत''

By भाषा | Updated: August 31, 2021 20:34 IST

Open in App

एमराल्ड कोर्ट परियोजना के दौरान कानून के उल्लंघन में सुपरटेक लिमिटेड के साथ नोएडा के अधिकारियों की ''मिलीभगत'' से ही 40 मंजिला दोहरे टावरों का निर्माण हो सका, जिससे निवासियों के लिए धूप और ताजी हवा अवरुद्ध हो जाएगी। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को इन ढांचों को तोड़ने का आदेश देते हुए यह बात कही। शीर्ष अदालत ने कहा कि कानून के शासन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अवैध निर्माण से सख्ती से निपटना होगा। नोएडा ने उत्तर प्रदेश अपार्टमेंट अधिनियम 2010 का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप फ्लैट खरीदारों के अधिकारों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा, '' यह नोएडा और अपीलकर्ता के बीच मिलीभगत के अलावा किसी भी निष्कर्ष की ओर इशारा नहीं कर सकता, जोकि फ्लैट खरीदारों के अधिकारों की कीमत पर आर्थिक लाभ के लिए नियमों के प्रावधान के अनुपालन से बचने के लिए है।'' पीठ ने कहा, '' उच्च न्यायालय द्वारा एपेक्स और सियेन (टी-16 और टी-17) को गिराने के आदेश में हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है और उच्च न्यायालय द्वारा ढांचा गिराए जाने के निर्देश की पुष्टि की जाती है।'' शीर्ष अदालत ने निर्देश दिया कि इस फैसले की तारीख से तीन महीने के भीतर इस ढांचे को गिराने की कार्रवाई की जाए। पीठ ने कहा, '' इस मामले का रिकॉर्ड ऐसे उदाहरणों से भरा हुआ है जो अपीलकर्ता और उसके प्रबंधन के साथ नोएडा के अधिकारियों के बीच मिलीभगत उजागर करते हैं। इन परिस्थितियों में उच्च न्यायालय बिल्कुल सही निष्कर्ष पर पहुंचा है कि डेवल्पर कंपनी और योजना बनाने वाले प्राधिकरण के बीच मिलीभगत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब